प्रदेश की इकलौती और बेहद लोकप्रिय ‘पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन’ एक बार फिर पटरियों पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
HighLights
- पातालपानी-कालाकुंड रूट पर फिर दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन
- हरी-भरी घाटियों और 4 सुरंगों से गुजरेगी हेरिटेज ट्रेन
- मात्र ₹20 में करें पातालपानी-कालाकुंड का हसीन सफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के साथ ही पर्यटन प्रेमियों के लिए एक शानदार और रोमांचक खबर सामने आई है। प्रदेश की इकलौती और बेहद लोकप्रिय ‘पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन’ एक बार फिर पटरियों पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हेरिटेज कॉरिडोर के चल रहे निर्माण कार्य और नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते इसका संचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। अब ट्रैक पूरी तरह तैयार है और अगस्त के पहले सप्ताह (1 से 5 अगस्त के बीच) में किसी भी दिन इसका पुनः शुभारंभ हो सकता है।
पारंपरिक कोचों का आखिरी सफर!
इस यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि यात्री इस बार संभवतः पारंपरिक कोचों में सफर का आखिरी बार आनंद ले सकेंगे। रेलवे की योजना के अनुसार, भविष्य में इस रूट पर अत्याधुनिक और कांच की छतों वाले ‘विस्टाडोम’ (Vistadome) कोच लगाए जाएंगे।
पातालपानी से कालाकुंड के बीच का यह रेल मार्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ट्रेन यात्रा के दौरान यात्री 4 घुमावदार सुरंगों और 29 तीखे मोड़ों से गुजरते हुए प्रकृति के अद्भुत नजारों और घाटियों की हरियाली का अनुभव करते हैं।
झरनों और हरी-भरी पहाड़ियों का मनोरम दृश्य
मानसून के दौरान इस रूट पर सफर का अनुभव और भी खास हो जाता है। ट्रेन की खिड़कियों से प्रसिद्ध पातालपानी झरना, हरे-भरे पहाड़ और बहते हुए नदी-नाले स्पष्ट दिखाई देते हैं।
शुरुआती चरण में इस हेरिटेज ट्रेन का संचालन केवल वीकेंड (शनिवार और रविवार) को किया जाएगा, जिसके बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए फेरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल ट्रेन में कुल 5 कोच जोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी किए आदेश
जानिए समय सारणी और टिकट किराया
इस विशेष ट्रेन में एक एसी कोच और तीन नॉन-एसी कोच शामिल होंगे, जिनमें आरामदायक कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी।
- किराया: एक तरफ की यात्रा के लिए एसी चेयर कार का किराया ₹265 प्रति व्यक्ति और नॉन-एसी चेयर कार का किराया ₹20 प्रति व्यक्ति रखा गया है। वापसी की यात्रा के लिए यात्रियों को अलग से टिकट लेना होगा।
- समय सारणी: यह ट्रेन पातालपानी स्टेशन से सुबह 11:05 बजे रवाना होकर दोपहर 01:05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में कालाकुंड से दोपहर 03:34 बजे चलकर शाम 04:30 बजे वापस पातालपानी स्टेशन पहुंचेगी।
Source link
#एमप #क #लए #मनसन #क #खस #तहफ.. #फर #पटर #पर #दडग #पतलपनकलकड #हरटज #टरन #जन #करय #और #समय



Post Comment