×
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:  हाथी ने कुचलकर मार डाला; कारोबारी की तलवार से काटकर हत्या; 2 साल बाद मिला पति का डेथ सर्टिफिकेट – Madhya Pradesh News

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: हाथी ने कुचलकर मार डाला; कारोबारी की तलवार से काटकर हत्या; 2 साल बाद मिला पति का डेथ सर्टिफिकेट – Madhya Pradesh News

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. शादी के 2 महीने बाद कारोबारी की तलवार से हत्या: घर लौटते वक्त घेरा, हथेली काटी

रायसेन जिले के सांची में हार्डवेयर कारोबारी की बदमाशों ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई, जब वे रात में घर लौट रहे थे। हमलावरों ने पहले रास्ते में घेरा, फिर लगातार हमला किया। वार से उनकी हथेली भी कट गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। कारोबारी की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर

2. प्रयागराज में रीवा के बीजेपी नेता पर हमला: गाड़ी के शीशे तोड़े, झंडा उखाड़ा

रीवा के भाजपा नेता पर प्रयागराज में हमला हो गया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और भाजपा का झंडा निकालकर फेंक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। भाजपा नेता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

3. गुड़ खिलाने गया, हाथी ने सूंड से उठाकर पटका: पैर से कुचलने से ऑटो ड्राइवर की मौत, VIDEO

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक हाथी ने ऑटो ड्राइवर पर हमला कर दिया। ड्राइवर हाथी को गुड़ खिलाने गया था। इसी दौरान हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया और फिर पैर से कुचल दिया। गंभीर घायल ड्राइवर की मौत हो गई। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। मामले में महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस और वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4. MP में फिर भारी बारिश का अलर्ट: शहडोल-अनूपपुर समेत 5 जिलों में 4 इंच तक बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शहडोल, अनूपपुर समेत पांच जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में बूंदाबांदी के आसार हैं। लगातार बारिश के चलते नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर

5. बीच सड़क युवक पर चाकू से हमला: पैसे नहीं देने पर वार, पूरी वारदात CCTV में कैद

सागर में बीच सड़क एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक का आरोप है कि रास्ते में उसे रोककर पैसे मांगे गए। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

6. केंद्रीय मंत्री के नाम पर टोल फ्री कराने पहुंचे भाजपा नेता: कर्मचारियों ने नियम बताए, VIDEO सामने आया

झांसी टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के नाम पर टोल में छूट मांगी, लेकिन कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस और हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

7. 400 साल पुरानी तोप चोरी का खुलासा: पहली कोशिश नाकाम, दूसरी बार नरवर किले से उठा ले गए

शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि पहली बार तोप ले जाने की कोशिश नाकाम रही थी। इसके बाद दूसरी बार योजना बनाकर आरोपी तोप चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि चोरी के पीछे पांचना बांध विवाद जुड़ा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8. MP का पहला डबल डेकर ब्रिज: नीचे सड़क, ऊपर मेट्रो; इंदौर-उज्जैन सफर होगा आसान

इंदौर में मध्य प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की एक लेन शुरू हो गई है। इस अनोखे ब्रिज के निचले हिस्से से सड़क यातायात चलेगा, जबकि ऊपरी हिस्से पर मेट्रो ट्रैक बनाया गया है। लवकुश चौराहे पर तैयार इस परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा और इंदौर-उज्जैन मार्ग पर सफर आसान होने की उम्मीद है। ड्रोन वीडियो में इसका शानदार नजारा देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. पति की मौत के 2 साल बाद मिला डेथ सर्टिफिकेट: बैतूल की महिला की गुहार राष्ट्रपति भवन तक पहुंची

बैतूल की एक महिला का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया। महिला के पति की असम में दो साल पहले मौत हो गई थी, लेकिन उसे मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा था। लंबे प्रयास और शिकायतों के बाद आखिरकार दो साल बाद डेथ सर्टिफिकेट जारी हुआ। यह मामला अलग-अलग सरकारी स्तरों तक पहुंचा और अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. कल से किसान क्रांति पैदल यात्रा: MSP समेत मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल तक मार्च

संयुक्त किसान मोर्चा 27 जुलाई से किसान क्रांति पैदल यात्रा शुरू करेगा। यात्रा नर्मदापुरम से निकलकर 29 और 30 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी। किसान संगठन एमएसपी की कानूनी गारंटी, मूंग की पूरी खरीदी, बिजली कटौती बंद करने और अन्य मांगों को लेकर यह यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाएं और प्रदर्शन भी प्रस्तावित हैं।

#दनभर #बड़ #खबर #हथ #न #कचलकर #मर #डल #करबर #क #तलवर #स #कटकर #हतय #सल #बद #मल #पत #क #डथ #सरटफकट #Madhya #Pradesh #News

Previous post

इंदौर में नाबालिग बेटे संग ठगी कर रही महिला… ऑनलाइन पेमेंट का झांसा दे उड़ाया सामान, CCTV फुटेज वायरल

Next post

एमपी के लिए मानसून का खास तोहफा… फिर पटरी पर दौड़ेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, जानें किराया और समय

Post Comment