विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक शाम या रात को ऐसी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। …और पढ़ें
HighLights
- पाकिस्तान से उठे चक्रवात की वजह से तेजी से बदला मौसम
- हरियाणा के ऊपरपश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय, द्रोणिका भी
- 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। केंद्रीय पाकिस्तान और उससे लगे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने एक चक्रवाती परिसंचरण ने प्रदेश का मौसम झंझावाती बना दिया है। चक्रवाती परिसंचरण से निकली एक द्रोणिका राजस्थान, मध्यप्रदेश होकर बांग्लादेश तक फैल गई है। यह द्रोणिका बहुत तेजी से नमी ला रही है, इससे बादल बन रहे हैं और झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक शाम या रात को ऐसी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
भोपाल में अचानक बदला मौसम
दिन भर तेज धूप के बाद भोपाल में शाम को अचानक से बादल घिरे और तेज हवा चलने लगी। हवा के झोंकों के साथ वर्षा शुरू हो गई। कुछ इलाकों में यह 10 मिनट से आधे घंटे तक चली। इसकी वजह से मौसम अचानक ठंडा हो गया।
कई मौसमी तंत्र एक साथ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत तक कई मौसमी तंत्र एक साथ सक्रिय हैं। हरियाणा के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसकी वजह से ग्वालियर, चंबल, सागर और भोपाल संभाग के जिलों में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें हो रही हैं। इस समय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं उठ रही हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि का कारण भी यही सिस्टम है।
इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
पाकिस्तान-राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात और वहां से चली द्रोणिका ने मौसम को सबसे अधिक प्रभावित कर रखा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। शहडोल, रीवा, उमरिया, डिंडौरी और आसपास के जिलों में भी अच्छी वर्षा की संभावना है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।
Source link
#एमप #स #महज #कम #दर #मनसन #तसर #सपतह #क #अत #तक #दग #दसतक #कई #जल #म #बरश #क #चतवन



Post Comment