इंदौर में एविएशन कोर्स कर रहे तीन छात्रों से एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.68 लाख रुपये ठगे गए। फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपित पर के…और पढ़ें
HighLights
- एयरलाइंस नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रों से लाखों रुपये ठगे।
- तीन छात्रों से कुल 3.68 लाख रुपये वसूले गए।
- फर्जी नियुक्ति पत्र और एनओसी बनाकर छात्रों को सौंपे गए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्रू मेंबर और एविएशन का कोर्स कर रहे छात्र-छात्रा से ठग ने लाखों रुपये ठग लिए। उसने एयरलाइंस में नौकरी का झांसा दिया और फर्जी नियुक्ति पत्र तक बना कर दे दिया। नौकरी के लिए युवक एयरपोर्ट पहुंचे तो अफसर चौक गए। मामले की थाने में शिकायत कर बुधवार को आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया।
छात्रों से ठगी और केस दर्ज
तुकोगंज पुलिस के अनुसार मनस्वी गहलोत,रितेश वर्मा और अमित प्रजापति की शिकायत पर आरोपित वैभव मेहता निवासी विनोबा नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों अक्शा इंटरनेशनल कोचिंग इंस्टिट्यूट (एमजी रोड़) पर कोर्स कर रहे थे। अमित ने डिप्लोमा इन एविएशन और रितेश और मनस्वी ने क्रू मेंबर का कोर्स किया था। आरोपित वैभव भी इंस्टिट्यूट में पढाता है।
नौकरी का झांसा और फर्जी नियुक्ति पत्र
- नौकरी छोड़ने के बाद भी उसने छात्रों से संपर्क रखा और नौकरी का झांसा दिया। आरोपित ने तीनों को एमजी रोड़ स्थित एक कैफे पर बुलाया औ्र बताया कि वह एयरलाइंस में नौकरी लगवा सकता है। आरोपित ने अमित की एयरपोर्ट आथोरिटी में लाउंज सुपरवाइजर और मनस्वी व रितेश को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का झांसा दिया था।
- आरोपित ने तीनों से 3 लाख 68 हजार रुपये ले लिए औ्र फर्जी नियुक्ति पत्र व एनओसी बनाकर दे दी।तीनों नौकरी के लिए देवी अहिल्या विमानतल पर पहुंचे और नियुक्ति की जानकारी दी। अफसरों ने पत्र देख कर बताया उनके साथ ठगी हुई है।
#एयरलइस #म #नकर #क #झस #दकर #यवकयवत #स #लख #क #धखधड #फरज #जवइनग #लटर #दकर #ठग



Post Comment