24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत जापान में होने वाले एशियन गेम्स में B क्रिकेट टीम भेज सकता है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार BCCI जापान में मिलने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है।
खबर है कि टीम जिस होटल में ठहरने वाली है। उसके कमरे बेहद छोटे हैं। यहां तक कि उसमें किट बैग रखने तक की जगह नहीं है।

एशियन गेम्स का आयोजन जापान के ऐची-नागोया में हो रहा है।
तीन वजहें जिससे BCCI नाराज है…
- रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों के ठहरने के लिए जो होटल के कमरे दिए जा रहे हैं, वे बेहद छोटे हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे इतने तंग हैं कि अगर दो खिलाड़ी अपना भारी-भरकम किट बैग खोल लें, तो चलने या खड़े होने तक की जगह नहीं बचती।
- इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई अलग एथलीट विलेज नहीं बनाया गया है। स्टेडियम के पास के फाइव स्टार होटल पहले से बुक होने के कारण क्रिकेटर्स को 20 किलोमीटर दूर ठहराया जा रहा है, जिससे लंबे ट्रैवल टाइम की समस्या खड़ी हो रही है।
- मैचों के लिए जिस ‘कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क’ का चयन किया गया है, वह मूल रूप से एक बेसबॉल स्टेडियम था। इसे हाल ही में क्रिकेट स्टेडियम में बदला गया है। पिच और आउटफील्ड अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सही तरीके से टेस्ट नहीं हुई है। केवल BCCI ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी इस पर चिंता जताई है।
ACC की टेक्निकल टीम करेगी दौरा
सुविधाओं और पिच की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक टेक्निकल निरीक्षण टीम जापान भेजने का फैसला किया है। यह टीम मैदान, प्रैक्टिस नेट्स और होटल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।

खबरें और भी हैं…
#एशयन #गमस #म #टम #भज #सकत #ह #भरतजपन #म #सवधओ #स #BCCI #नरज #हटल #क #कमर #छट #कट #रखन #क #जगह #नह



Post Comment