Indore Watchman Murder: इंदौर में प्रेमिका संग कार से आए युवक को चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय ने रोका तो मारपीट कर कार से कुचल दिया।
HighLights
- पुलिस के मुताबिक राजा के पास करोड़ों की जमीनें, युवतियों संग घूमता था
- हरकतों से पत्नी छोड़ चुकी, कॉलोनाइजर विवेक उर्फ बिन्नी चुघ से भी बात की थी
- चौकीदार की पत्नी और भांजा भी चपेट में आ गए, भांजे के पैर में चोट
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आगरा-मुंबई बायपास स्थित ला एक्सोटिका कालोनी में बुधवार प्रेमिका के साथ कार से पहुंचे युवक को चौकीदार ने जाने से रोका तो वह भड़क गया। चौकीदार से मारपीट की और कुछ देर बाद उसे कार से कुचल दिया। आरोपित ने पहली टक्कर के बाद भी कार रोकी नहीं, बल्कि रिवर्स लेकर दोबारा आया और चौकीदार के सिर पर कार चढ़ा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकीदार की पत्नी और भांजा भी कार की चपेट में आए।
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी ला एक्सोटिका की है। खातेगांव (देवास) के राजौर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र मालवीय यहां चौकीदारी करता था। बुधवार रात 9.45 बजे नीले रंग की कार कालोनी के गेट पर आकर रुकी। धर्मेंद्र पत्नी ज्योति और भांजे गोविंद के साथ खाना खा रहा था।
कार चालक कई बार कॉलोनी के आसपास चक्कर लगाने के बाद अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। कार में एक युवती भी थी और दोनों नशे में थे। धर्मेंद्र ने कार अंदर ले जाने से रोका तो वह भड़क गया और मारपीट की। पत्नी ज्योति और भांजा गोविंद बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी धमकाया गया। कुछ देर बाद आरोपित चला गया, लेकिन थोड़ी देर में तेज रफ्तार से लौटा।
करोड़ों की जमीन का मालिक, पत्नी छोड़ चुकी
पुलिस के मुताबिक राजा कुमावत के पास करोड़ों रुपये की जमीनें हैं। वह अक्सर युवतियों के साथ घूमता था। कथित हरकतों के चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। बताया गया कि आरोपी ने कॉलोनाइजर विवेक उर्फ बिन्नी चुघ से भी बात की थी। गोविंद ने आरोपी का वीडियो भी बना लिया था।
रिवर्स लेकर दोबारा आया और सिर पर चढ़ा दी कार
गोविंद के मुताबिक कार चालक ने लौटते ही तीनों को रौंदने की कोशिश की। धर्मेंद्र ने पत्नी ज्योति को धक्का देकर कार की चपेट से दूर कर दिया, लेकिन खुद बच नहीं पाया। कार की टक्कर से धर्मेंद्र गिर गया। आरोपित ने कार आगे जाकर रिवर्स की और धर्मेंद्र के सिर पर चढ़ा दी। गंभीर चोट लगने से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
गोविंद के पैर में भी चोट आई। सूचना पर एसीपी पराग सैनी और टीआई राजकुमार यादव बल के साथ पहुंचे, तब तक आरोपित कार लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ने अरंडिया निवासी राजा उर्फ कमल कुमावत और मांगलिया निवासी सेजल उर्फ शालिनी को आरोपित बनाया है। देर रात दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- Murder in Indore: इंदौर में सिर कुचलकर युवक की हत्या, हाथ-पैर बांध बोरे में भरकर फेंका शव
#इदर #म #नश #म #कलन #म #जन #स #रक #त #चकदर #क #सर #पर #कर #चढकर #ल #ल #जन



Post Comment