देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्कूल आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए है। जहां शिक्षिका द्वारा कक्षाएं नह…और पढ़ें
HighLights
- विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु से की शिकायत
- विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर कक्षाएं नहीं लेने के आरोप लगाए हैं
- इसके कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है, फिर भी परीक्षा के लिए मजबूर किया जा रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्कूल आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए है। जहां शिक्षिका द्वारा कक्षाएं नहीं लेने की बात सामने आई है। इसके कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। फिर भी परीक्षा के लिए मजबूर किया जा रहा है।
मामले में विद्यार्थियों ने कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई से शिकायत की है, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर पर मानसिक दबाव और कक्षाएं नहीं लगाने की बात कहीं।
एमएड तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने असिस्टेट प्रोफेसर डॉ. परीनीता रत्नपारखी की शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि विभाग में एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन विषय पढ़ाती है, लेकिन इनकी एक भी कक्षाएं नहीं लगी है। इसके बारे में विभागाध्यक्ष डा. लक्ष्मण शिंदे से कई बार जानकारी दी है। मगर शिक्षिका विषय पढ़ाने को तैयार नहीं है।
सिलेबस पूरा नहीं करने के बावजूद विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दवाब बनाया है। मगर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। इसके बाद शिक्षिका ने विद्यार्थियों को संबंधित विषय में फेल कर दिया है। छात्रों का कहना है कि अधिकांश विद्यार्थी यूजीसी-नेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
ऐसे में शैक्षणिक विवाद और एटीकेटी के कारण उनके करियर पर असर पड़ने लगा है। छात्रों ने मंगलवार को कुलसचिव प्रज्वल खरे से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कुलगुरु से मामले की निष्पक्ष जांच कराए। मामले में विभागाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षिकों को कक्षाएं लगाने को लेकर कई बार नोटिस दिया है।
Source link
#ककषए #नह #लन #क #बवजद #परकष #क #लए #बन #रह #दवब #एमएड #क #वदयरथय #न #अससटट #परफसर #पर #लगए #आरप



Post Comment