कटनी जिले में खनिज परिवहन के दौरान ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कैमोर, विजयराघवगढ़, बरही, बड़वारा और स्लीमनाबाद क्षेत्र में हाइवा, डंपर, ट्राला और बलकर क्षमता से अधिक गिट्टी, पत्थर, चूना पत्थर, रेत सहित अन्य खनिज लेकर चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग की निगरानी के बावजूद स्थिति पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। वाहनों की बॉडी में लगाए जा रहे ऊंचे पटरे स्थानीय निवासियों के अनुसार कैमोर-भटौरा-विजयराघवगढ़ मार्ग पर बड़ी संख्या में भारी वाहन रोजाना गुजरते हैं। आरोप है कि अधिक खनिज भरने के लिए वाहनों की बॉडी में ऊंचे लोहे या लकड़ी के पटरे लगाए जाते हैं। कई वाहन बिना त्रिपाल ढके खनिज ले जाते हैं। इससे उड़ती धूल और सड़क पर गिरते पत्थरों से पीछे चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। ओवरलोड वाहनों से सड़कें खराब होने का दावा स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से ग्रामीण और कस्बाई सड़कों पर दबाव बढ़ रहा है। बरही, रीठी, बड़वारा, स्लीमनाबाद और कैमोर-विजयराघवगढ़ मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने की बात सामने आई है। संकरी सड़कों पर भारी वाहनों के आमने-सामने आने से जाम की स्थिति भी बनती है। ग्रामीणों के अनुसार इन मार्गों से स्कूली छात्र, किसान, मजदूर और दोपहिया वाहन चालक रोजाना गुजरते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों और कीचड़ के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। समाजसेवी ने संयुक्त टीम बनाकर जांच की मांग समाजसेवी पंडित रामानंद ने जिला प्रशासन से आरटीओ, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कैमोर, बरही, विजयराघवगढ़, बड़वारा और स्लीमनाबाद में सरप्राइज चेकिंग की मांग की है। उन्होंने खदानों और क्रशर से निकलने वाले वाहनों की कांटा पर्ची की जांच करने तथा अवैध रूप से पटरे लगाए वाहनों पर जब्ती और राजसात की कार्रवाई की मांग की। RTO बोले- जल्द चलाएंगे सख्त अभियान जिला परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने कहा कि ओवरलोड भारी वाहनों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और खनिज विभाग के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#कटन #म #ओवरलड #खनज #वहन #बखफ #दड #रह #कमर #समत #कषतर #म #नयम #क #अनदख #अधकर #मन #Katni #News



Post Comment