×
कल का मौसम, 8 अगस्त: शनिवार को भारी बारिश की आशंका, IMD का इन इलाकों में अलर्ट

कल का मौसम, 8 अगस्त: शनिवार को भारी बारिश की आशंका, IMD का इन इलाकों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने का अनुमान है। दक्षिणी हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 7 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

8 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश व कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल और झारखंड में शनिवार को कई जगहों पर बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा। सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। गोवा और मराठवाड़ा में भी बारिश की संभावना है। गुजरात में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में झमाझम बारिश होगी। तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में होगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं और कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 7 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 8 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। 9-10 अगस्त को पूर्वी व पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 11 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिणी जिलों में मॉनसूनी प्रवाह मजबूत रहने की संभावना है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और मौसमी नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने और कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 8-9 अगस्त के बीच कोटा और उदयपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में भी 8-10 अगस्त के दौरान बारिश बढ़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बंगाल के मौसम का हाल जानिए

आईएमडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर शनिवार सुबह तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के जिलों में शनिवार तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता, झाड़ग्राम, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और बांकुड़ा में भारी बारिश होगी। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में रविवार तक भारी वर्षा हो सकती है। तटीय क्षेत्रों और उत्तर बंगाल की खाड़ी में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने से बचने की सलाह है।

#कल #क #मसम #अगसत #शनवर #क #भर #बरश #क #आशक #IMD #क #इन #इलक #म #अलरट

Previous post

आतंकियों से जान का खतरा बताकर बनाया लाइसेंस, पुलिस रिमांड पर अनवर डकैत ने पूछताछ में एजेंट का नाम बनाना कबूला

Next post

इंदौर में खत्म हुआ गैस का पैनिक, अब 2 दिन में मिल रहा सिलिंडर, बिना OTP के नहीं होगी डिलीवरी

Post Comment