कांग्रेस की रिपोर्ट झूठी है। स्वच्छ और वाटर प्लस बन चुके शहर की छवि खराब करने का षडयंत्र है। झूठी रिपोर्ट से कांग्रेस नेता अपनी छवि चमकाना चाहते हैं। …और पढ़ें
HighLights
- महापौर बोले- निगम के कर्मचारियों के साथ लेते सैंपल तो प्रामाणिकता बढ़ती
- कांग्रेस द्वारा जारी जांच रिपोर्ट के बाद महापौर ने किया पलटवार
- स्वच्छ और वाटर प्लस बन चुके शहर की छवि खराब करने का षडयंत्र है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दूषित पेयजल पर कांग्रेस द्वारा जारी जांच रिपोर्ट के बाद घेरे में आए नगर निगम और सत्ताधारी दल की ओर से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी पलटवार किया। सुबह कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाए तो दोपहर बाद महापौर ने पत्रकारों के सामने कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत पेयजल सैंपल की रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए।
महापौर ने कहा कि सामान्य आदमी के ज्ञान से भी देखकर ही प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस द्वारा पेश की गई रिपोर्ट झूठी है। स्वच्छ और वाटर प्लस बन चुके शहर की छवि खराब करने का षडयंत्र है। जबकि झूठी रिपोर्ट से कांग्रेस के नेता अपनी छवि चमकाना चाहते हैं।
पानी के सैंपलों पर भी सवाल खड़े किए
महापौर भार्गव कांग्रेस द्वारा जारी पूरी जांच रिपोर्ट का प्रिंटआउट लेकर पत्रकारों के बीच आए। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि यदि ये रिपोर्ट पहले से उनके पास थी तो तीन महीने से वे कहां सोए थे। रिपोर्ट के अंत में लिखा है कि भाजपा और प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए इसका उपयोग किया जाना है। महापौर ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस द्वारा जांच के लिए लिए गए पानी के सैंपलों पर भी सवाल खड़े कर दिए।
सैंपल प्लास्टिक की बोतल में लिए जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि मैं रिपोर्ट में खुद देख रहा हूं कि सैंपल प्लास्टिक की बोतल में लिए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को सैंपल लेने जांच करवाने का अधिकारी है लेकिन वे सैंपल लेते समय नगर निगम की टीम को साथ में रखते तो इसकी प्रामाणिकता बढ़ती। जितने सैंपल उन्होंने लिए उस सबमें प्लास्टिक की बोतल दिख रही है। भार्गव ने निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का नाम लेते हुए भी हमला किया।
जहां जितनी जरूरत है, हम लोगों को पर्याप्त पानी बांटेंगे
कहा कि आज चौकसे ने कहा कि पक्षपात हो रहा है और उनके टैंकरों को पानी नहीं दिया जा रहा है। यदि ऐसा है तो वे टैंकर निगम को लौटा दें। जहां जितनी जरुरत है हम लोगों को पर्याप्त पानी बांटेंगे। कांग्रेस के पार्षद ना स्वच्छता सर्वेक्षण में आगे आते हैं। जल संरक्षण अभियान चलेगा तो भी वे घर बैठे रहते हैं। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के साथ जल संरक्षण अभियान चलेगा।इसमें सब जल संरक्षण के लिए काम करेंगे संकल्प लेंगे। मैं जीतू पटवारी और चिंटू चौकसे से पूछना चाहता हूं कि इस अभियान में वे अपनी ओर से कितने रिचार्जिंग सयंत्र लगाएंगे और कितने साफ्ट बनवाएंगे। इसका जवाब दें।
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का पानी सबसे संक्रमित, 90 प्रतिशत भी पीने योग्य नहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी की पेयजल की लैब टेस्ट रिपोर्ट
Source link
#कगरस #क #रपरट #झठ #और #वटर #पलस #इदर #शहर #क #बदनम #करन #क #सजश #महपर #पषयमतर #भरगव #बल



Post Comment