एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर सहित सभी अधिकारी ट्रैवलर में बैठकर पहुंचे। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सांवेर बरलई जागीर में बने प्राचीन अहिल्या कुंड का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर सहित सभी अधिकारी ट्रैवलर में बैठकर पहुंचे।
सादगी भरा कारकेड
ट्रैवलर के आगे-पीछे सिर्फ मुख्यमंत्री कारकेड में शामिल रहने वाले दो फॉलो वाहन ही शामिल थे। इस तरह मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने ईंधन संरक्षण का संदेश देने के साथ अपनी अलग-अलग कारों का उपयोग नहीं किया।
जल गंगा संवर्धन अभियान और कबीर-रहीम के दोहे
मुख्यमंत्री ने अहिल्या कुंड पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी और सभी से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल बचा कर आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में संत कबीरदास एवं संत रहीम के दोहों का उल्लेख करते हुए जल की महत्ता को सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से समझाया।
Source link
#कर #छड #टरवलर #म #बठ #सवर #क #अहलय #कड #क #नरकषण #करन #पहच #सएम #महन #यदव



Post Comment