आरोपियों को आसानी से जमानत न मिले, इसलिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति और बैंक बैलेंस की जानकारी पाने के लिए पत्र लिखे …और पढ़ें
HighLights
- आरोपियों को आसानी से जमानत न मिले, इसलिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
- पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति और बैंक बैलेंस की जानकारी हासिल करने के लिए भी पत्र लिखे हैं
- पुलिस केस को पूरी तरह से मजबूत करने की तैयारी में है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हनीट्रैप की साजिश कॉफी हाउस और होटलों में की जा रही थी। एसआईटी सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। आरोपियों को आसानी से जमानत न मिले, इसलिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों की संपत्ति और बैंक बैलेंस की जानकारी हासिल करने के लिए भी पत्र लिखे हैं। पुलिस केस को पूरी तरह से मजबूत करने की तैयारी में है।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपी श्वेता जैन (भोपाल) की अलका दीक्षित की कोर्ट पेशी के दौरान मुलाकात होती थी। हनीट्रैप-2019 की आरोपित श्वेता जैन से अलका की जेल में ही दोस्ती हुई थी। दोनों ने रेशू, लाखन चौधरी से मुलाकात करवाई थी।
ढाबे और होटल में भी की थी मुलाकात
आरोपियों ने कॉफी हाउस के अलावा देवास के ढाबे और पीथमपुर के होटल में भी मुलाकात की थी। आरोपियों ने हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू को ब्लैकमेल करने के लिए साजिशें की थी। पुलिस इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। आरोपियों के मोबाइल टॉवर की लोकेशन भी निकाली जाएगी, ताकि पुख्ता सबूत हासिल हो सकें और केस को मजबूत बनाया जा सके।
बैंकों को पत्र लिखा कर खातों की जानकारी मांगी
पुलिस ने आरोपी श्वेता, अलका, लाखन, जितेंद्र पुरोहित के बैंक बैलेंस की जानकारी हासिल करने के लिए बैंकों को भी पत्र लिखा है। वहीं पुलिस ने संपत्ति का ब्योरा भी मांगा है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जुटा रही है। इस तरह पुलिस ने आरोपियों को पूरी तरह घेरने की तैयारी कर ली है।
Source link
#कफ #हउस #और #हटल #म #मलकर #षडयतर #रचत #थ #हनटरप #कस #क #आरप #एसआईट #नकल #रह #ससटव #फटज



Post Comment