ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने के बाद अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह जानकारी ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के हवाले से दी गई।
आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जब तक क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विदेशी दखलंदाजी का देंगे कड़ा जवाब :आईआरजीसी
आईआरआईबी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने बयान में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी हस्तक्षेप और नौवहन के लिए कथित “अवैध मार्ग” बनाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि कई जहाजों को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि वे अपना मार्ग बदलकर स्वीकृत रास्ते से गुजरें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
बयान के अनुसार, एक जहाज ने अपने सिस्टम बंद कर दिए, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इसके बाद आईआरजीसी नौसैनिक बलों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और जहाज को रोक दिया। आईआरजीसी नौसेना ने दोहराया कि अगले आदेश तक किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईआरजीसी ने अमेरिका को दी चेतावनी
बयान में यह भी कहा गया कि अगर दुश्मन इस घटना को बहाना बनाकर कोई “गलत कदम” उठाता है तो उसे “कड़ा जवाब” दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि किसी भी नए हमले या उल्लंघन की स्थिति में सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसमें क्षेत्र में “दुश्मन के नए ठिकानों” को निशाना बनाना भी शामिल होगा।
Source link
#कय #ईरन #न #फर #बद #कय #हरमज #IRGC #न #जहज #पर #दग #गलय #नसन #बल #गजरन #क #नह #दग #अनमत



Post Comment