विकसित कॉलोनी मेंं भूखंड का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले तीन ब्रोकर पर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्…और पढ़ें
HighLights
- विकसित कॉलोनी मेंं भूखंड का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले तीन ब्रोकर पर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है
- पुलिस गिरोह में शामिल अन्य दलाल और प्रॉपर्टी कारोबारियों की भूमिका की जांच भी कर रही है
- पुलिस को यशवंत निवास रोड निवासी विनिता डांगी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विकसित कॉलोनी मेंं भूखंड का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले तीन ब्रोकर पर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य दलाल और प्रॉपर्टी कारोबारियों की भूमिका की जांच भी कर रही है।
पुलिस को यशवंत निवास रोड़ निवासी विनिता डांगी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपित त्रिलोकी गुप्ता, अनीता गेहलोत और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विनिता ने बयान में बताया अप्रैल 2024 में सुपर कॉरिडोर स्थित आर्चर्ड पार्क कॉलोनी में भूखंड की बात हुई थी।
विक्रय पत्र बनाया और 18 लाख 75 हजार रुपये प्राप्त कर लिए
आरोपितों ने स्वयं को यूनाइटेड इन्फ्रा प्रा.लि. का कर्ताधर्ता बताया और एक हजार वर्गफीट के भूखंड क्रमांक-6 का 25 लाख में सौदा किया। विक्रय पत्र बनाया और 18 लाख 75 हजार रुपये प्राप्त कर लिए। रजिस्ट्री न करने पर विनिता द्वारा तकादा किया गया। आरोपितों ने रुपये और भूखंड देने से इनकार कर दिया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने अपराध शाखा को जांच सौंपी और केस दर्ज करवा दिया।
वृद्धा से चेन लूट कर भागे बदमाशों की पीथमपुर में मिली अंतिम लोकेशन
इंदौर: राजमोहल्ला में वृद्धा से सोने की चेन लूट कर भागे बाइक सवार बदमाशों की अंतिम लोकेशन पीथमपुर रोड़ की मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कड़िया जोड़ कर आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित राजमोहल्ला में 80 वर्षीय इंदिरा बाई के साथ घटना हुई थी।
वृद्धा छत्रीपुरा से जैन मंदिर दर्शन करने जा रही थी। टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार आरोपित एमओजी लाइन की तरफ भागे थे। पुलिस ने फुटेज निकाले तो उसकी लोकेशन पीथमपुर रोड़ की मिली। उधर लसूड़िया पुलिस मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को चिन्हित कर चुकी है। आरोपितों ने कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित छोटा राजवाड़ा पर महिला से मोबाइल लूटा था। पुलिस आरोपितों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश में जुटी है।
भोपाल में इंस्टाग्राम पर Work From Home का झांसा, दो महिलाओं से 1.74 लाख रुपये की साइबर ठगी
Source link
#इदर #म #सपर #करडर #पर #पलट #क #झस #दकर #महल #स #लख #रपय #क #धखधड #लख #म #हआ #थ #सद



Post Comment