यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन व रतलाम मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयाग …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन व रतलाम मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने जा रही है। स्पेशल ट्रेन इंदौर-सूबेदारगंज एवं उधना-प्रयागराज के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
उत्तर प्रदेश का प्रयागराज एक प्रमुख और ऐतिहासिक महानगर है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह शहर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम “त्रिवेणी संगम” के लिए जाना जाता है।
इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और समय
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल 16 जून से 29 सितंबर तक प्रति मंगलवार एवं शनिवार को इंदौर से रात साढ़े आठ बजे चलकर रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी स्टेशनों से होकर अगले दिन रात आठ बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
इसी प्रकार सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल 15 जून से 28 सितंबर तक प्रति सोमवार एवं शुक्रवार को सूबेदारगंज से सुबह पांच बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी, उज्जैन एवं फतेहाबाद चंद्रावतीगंज स्टेशनों से होकर अगले दिन सुबह चार बजकर 55 मिनट बजे इंदौर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- एमपी में ओंकारेश्वर को बड़ी सौगात… हेलीपेड, ROB, मल्टीलेवल पार्किंग और अस्पताल को भी मिली मंजूरी
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव (स्टॉपेज)
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
Source link
#गरमय #क #छटटय #म #रलव #क #बड #सगत #इदर #स #परयगरज #क #लए #जन #स #चलग #सपशल #टरन



Post Comment