इंदौर में सेल्स गर्ल से मोबाइल और सोने का पैंडल लूटने वाले दोनों आरोपित जेल भेजे गए। पीड़िता ने कोर्ट में लूट, मारपीट, गला दबाने और हमले की पुष्टि की।
HighLights
- सेल्स गर्ल से लूट करने वाले दोनों आरोपित जेल भेजे गए।
- पीड़िता ने कोर्ट में लूट और मारपीट की पुष्टि की।
- बदमाश युवती को सुनसान जगह ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रभु नगर में कपड़ा शोरूम की सेल्स गर्ल से मोबाइल और सोने का पैंडल लूटने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बुधवार को पीड़िता के बयान भी न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए। पीड़िता ने अपने बयान में मोबाइल और सोने का पैंडल लूटने, गला दबाने, मारपीट करने तथा जबरन सुनसान स्थान पर ले जाने के प्रयास की पुष्टि की है। मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
घटना के दौरान मुंह दबाकर सुनसान जगह ले जाने का प्रयास
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के प्रभु नगर रेलवे पटरी के पास सोमवार रात 28 वर्षीय युवती को दो बदमाशों ने रोक लिया था। आरोपित शंकर पुत्र फब्बू भाट निवासी वैशालीनगर और उसका भाई संजू युवती से मोबाइल छीनकर उसका मुंह दबाते हुए सुनसान स्थान पर ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने और शोर मचाने पर एक आरोपी ने युवती के मुंह में हाथ डाल दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर भी दोनों ने हमला कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हुए। आरोप है कि थाना प्रभारी हित गोपाल यादव ने शुरुआत में मामले को सामान्य बताते हुए चोरी का प्रकरण दर्ज किया। बाद में आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद लूट की धाराएं जोड़ी गईं। वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने पूरी घटना की पुष्टि की।
ये खबर भी पढ़ें- न कॉल, न OTP… फिर भी खाते खाली! ग्वालियर में दो दिन में साइबर ठगों ने मचाई दहशत
Source link
#गल #दबय #मह #म #हथ #ठस #मबइल #छन.. #करट #म #सलस #गरल #न #बय #क #वरदत #पलस #पर #उठ #सवल



Post Comment