×
ग्वालियर में बेटा न होने पर ताने और 25 लाख की मांग! प्रताड़ना से तंग आकर दो बेटियों की मां ने दी जान

ग्वालियर में बेटा न होने पर ताने और 25 लाख की मांग! प्रताड़ना से तंग आकर दो बेटियों की मां ने दी जान

ग्वालियर में बेटियां अब भी बोझ हैं। ऐसी सोच वाले लोगों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार महिला ने दो बेटियों को…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 10:41:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 10:41:03 PM (IST)

ग्वालियर में दो बेटियों के जन्म और दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में बेटियां अब भी बोझ हैं। ऐसी सोच वाले लोगों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। ससुराल वाले दो बेटियों के जन्म पर महिला को दिन-रात ताना मारते थे, फिर उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने ससुराली वालों की प्रताड़ना से त्रस्त आकर अपनी जान दे दी।

यह घटना महाराजपुरा इलाके की है। अब इस मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित अन्य ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज की है। इन पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में एफआईआर की है। अब पुलिस इनकी तलाश कर रही है, पुलिस अधिकारियों का कहना है- जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बेटा न होने पर मारपीट और भूख से तड़पाने का आरोप

मुरैना के जौरा के रहने वाले मेहताब सिंह सिकरवार की बेटी ज्योति की शादी ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित कुंअरपुर गांव निवासी शुभम सिंह राजावत से हुई थी। शादी के बाद पहली बेटी हुई। डेढ़ साल बाद दूसरी संतान भी बेटी ही हुई। दो बेटियों के जन्म पर शुभम और उसके स्वजन प्रताड़ित करने लगे। बेटा न होने पर ताना देते थे। उसके साथ घर में मारपीट होती थी। खाना नहीं देते थे।

इससे परेशान होकर नौ जुलाई को ज्योति ने ससुराल में ही फांसी लगा ली। महाराजपुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया था। इस मामले में जब ज्योति के पिता मेहताब व अन्य मायके वालों के बयान हुए तब प्रताड़ना की कहानी सामने आई। इसके चलते महाराजपुरा थाना पुलिस ने ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर

शुभम सिंह राजावत, उसके पिता चंद्रभान राजावत, मां सरकली राजावत, सौरभ राजावत, रोहित राजावत, दीपक राजावत, सलोनी राजावत, शिवानी राजावत पर दहेज हत्या व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

क्रेटा कार या 25 लाख नकद मांगते थे

मृतका के मायके पक्ष ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद दहेज मांगते थे। जब बेटियों का जन्म हो गया तो क्रेटा कार मांगने लगे। क्रेटा कार न देने पर 25 लाख रुपये नकद मांगते थे। इसे लेकर कई बार ज्योति को घर से निकाल दिया था। उसका पति शराब के नशे में मारपीट भी करता था।

यह भी पढ़ें- भोपालवासियों का इंतजार खत्म… अब यात्रियों के लिए रूकेंगी ई-बसें, इन 2 रूटों पर चलेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

Source link
#गवलयर #म #बट #न #हन #पर #तन #और #लख #क #मग #परतडन #स #तग #आकर #द #बटय #क #म #न #द #जन

Post Comment