रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटर चोरी के संदेह में एक युवक को खेत में खंभे से बांधकर कथित रूप से मारपीट और बिजली का झटका देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी मामले का संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना पिपलई डेम के पास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक धनियाखेड़ी गांव का रहने वाला है और बैरागी समाज से जुड़ा है। आरोप है कि मोटर चोरी के संदेह में उसे खेत पर ले जाकर खंभे से बांध दिया गया। इसके बाद उससे कथित तौर पर चोरी में शामिल अन्य लोगों के नाम पूछने के लिए मारपीट की गई और बिजली के झटके दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी। मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने संज्ञान लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत में कानून का शासन है और किसी को भी अपने स्तर पर सजा देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पुलिस बोली- शिकायत नहीं मिली, जांच जारी कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#चर #क #शक #म #यवक #क #करट #लगय #VIDEO #मनवधकर #आयग #न #लय #सजञन #पलस #बल #शकयत #नह #मल #जच #शर #Raisen #News



Post Comment