सुनील के मुताबिक बाइक का हैंडल विकास के सीने में लगा था। उसके मुंह से खून निकलने लगा था। दोस्त नजकीदी अस्पताल ले गए लेकिन दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर…और पढ़ें
HighLights
- स्कूटर से भिड़ी नर्सिंग के छात्र की बाइक
- देर रात दोस्त के रुम से लौट रहे थे छात्र
- आमने सामने हुई थी छात्रों की टक्कर
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। भोलाराम उस्ताद मार्ग(रिंग रोड़) पर शुक्रवार रात एक हादसा हो गया। स्कूटर और बाइक की टक्कर में नर्सिंग के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र बाइक चला रहा था। रफ्तार ज्यादा होने के कारण गिरा और बाइक का हैंडल से सीने में लग गई। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। खरई शिवपुरी निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र कन्हैयालाल की मौत हुई है। विकास महू स्थित विक्रांत कालेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था।
दोस्त सुनील यादव के मुताबिक चार दोस्त राजीव गांधी चौराहा की तरफ से रुम पर लौट रहे थे। केलू का ढाबा के सामने विकास की बाइक सामने से आ रहे स्कूटर से टकरा गई।
सुनील के मुताबिक बाइक का हैंडल विकास के सीने में लगा था। उसके मुंह से खून निकलने लगा था। दोस्त नजकीदी अस्पताल ले गए लेकिन दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Doctor ने उसको यहां पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक विकास भोलाराम चौराहा पर किराये से कमरा लेकर रहता था।
लोडिंग चालक ने कार को टक्कर मारी,भीड़ ने शराबी को पीटा
- नगर निगम चौराहा पर दो वाहनों की टक्कर के बाद हंगामा हो गया।
- लोडिंग वाहन चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद भीड़ ने आरोपित लोडिंग चालक की पिटाई कर दी।
- एमजी रोड़ पुलिस के मुताबिक मोहित पुत्र मथुराप्रसाद गुप्ता कार से जा रहे थे।
- नगर निगम मुख्यालय के समीप लोडिंग वाहन चालक ने कार को टक्कर मार दी।
- आरोपित कट मार कर आगे निकल रहा था।
- कनाड़िया पुलिस ने महिला की मौत के मामले में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- 20 जून को वैभव नगर में हादसा हुआ था।पुलिस के मुताबिक चंदा बाई की मौत हुई थी।
- पुलिस ने उनके पौते सौरभ के कथन लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Source link
#इदर #म #सकटर #स #भड #नरसग #क #छतर #क #बइक #सन #म #हडल #लगन #स #मक #पर #मत



Post Comment