भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-13 के पार्षद मनोज राठौर बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ टीला जमालपुरा स्थित वार्ड-13 जनता क्वार्टर निवासी शेखर सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि कॉलोनी में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही थी। जगह-जगह कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही थी और रहवासियों को बीमारी फैलने का डर सता रहा था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद वार्ड-13 के पार्षद मनोज राठौर ने मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सफाई अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की सफाई कराकर जमा कचरा हटवाया गया। कार्रवाई के बाद कॉलोनी के लोगों को गंदगी से राहत मिली और साफ-सफाई की व्यवस्था बहाल हो गई। एप से लोगों को मिल रहा समाधान नारियल खेड़ा में सड़क की समस्या का हुआ समाधान शारदा नगर, नारियल खेड़ा के एक नागरिक ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में लिखा था कि नई पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई कर दी गई थी, लेकिन कई दिनों तक मलबा सड़क पर पड़ा रहा। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-12 के पार्षद देवेंद्र भार्गव ने मामले में हस्तक्षेप किया। उनके प्रयासों से सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाया गया और रास्ता सुगम बनाया गया। भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, सीवर, पार्क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान राजा भोज सेतु पर गड्ढा, हादसे का डर राजा भोज सेतु (वीआईपी रोड) पर गड्ढा होने की शिकायत भास्कर समाधान पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता लक्ष्मीकांत लिखा है कि कमला पार्क से राजा भोज सेतु की ओर जाते समय राइट हैंड साइड पर सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है। बरसात के दौरान इसमें पानी भर जाता है, जिससे गड्ढा दिखाई नहीं देता। शिकायतकर्ता का कहना है कि खासकर दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। टूटा चेंबर बना हादसे और बीमारी का खतरा राजा पटेल ने शिकायत में बताया है कि उनके क्षेत्र में सीवर का चेंबर खुला पड़ा है और उसका ढक्कन पूरी तरह टूट चुका है। नगर निगम की टीम पहले भी मौके पर आई थी, लेकिन नया ढक्कन लगाने के बजाय टूटा हुआ ढक्कन ही रखकर चली गई। जिससे बरसात में यहां बदबू फैल रही है, मच्छरों के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है तथा खुले चेंबर के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ओपन जिम के उपकरण खराब, वर्षों से नहीं हुई मरम्मत मंदाकिनी कॉलोनी स्थित गुलाब गार्डन के संबंध में इंदर अमरनानी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि करीब 5-6 वर्ष पहले पार्क में ओपन जिम बनाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही इसके उपकरण खराब होने लगे। अब आधे से अधिक उपकरण खराब हो चुके हैं, जिससे लोग उनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। पांच-छह महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग करोंद स्थित हाउसिंग पार्क कॉलोनी, गली नंबर-2 निवासी दीपिका चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पिछले 5-6 महीनों से बंद पड़ी है। अंधेरे के कारण रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
Source link
#जनत #क #शकयत #पर #फरन #एकशन #कलन #स #हट #गदग #वरड13 #क #परषद #मनज #रठर #बन #आज #क #पबलक #सटर #सडक #क #समसय #भ #सलझ #Bhopal #News



Post Comment