ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात पुराने जमीन विवाद को लेकर किसान के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गोकुलधाम के सामने घुरैया मार्केट में घात लगाकर बैठे पांच बदमाशों ने युवक को सरेराह घेर लिया और लोहांगी, लोहे के सरियों व लाठियों से तब तक बेरहमी से पीटा, जब तक उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट नहीं गए। हमले में युवक के सिर पर भी गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। काम से लौटते समय रास्ते में घेरा पिंटो पार्क की शिव कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय किसान लोटन सिंह गुर्जर ने महाराजपुरा थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे मंदीप गुर्जर के साथ खेती-किसानी करते हैं। रविवार रात मंदीप किसी काम से घुरैया मार्केट गया था। काम खत्म कर जैसे ही वह गोकुलधाम के सामने से घर लौट रहा था, तभी गांव के ही लाखन गुर्जर, बलवीर गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर और दो अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पुराने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मंदीप ने विरोध किया तो पांचों ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया। कार से पहुंचे साथी, फिर बरसाए लोहे के सरिए शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में लाखन, बलवीर और धर्मेंद्र ने लोहांगी (लोहे की पट्टी लगी लाठी), डंडों और लात-घूंसों से मंदीप की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उनके दो साथी सूरज गुर्जर और रामवीर गुर्जर कार से मौके पर पहुंचे। उनके हाथों में लोहे के भारी सरिए थे। पांचों आरोपियों ने मंदीप को जमीन पर पटक दिया और उसके हाथ, पैर तथा सिर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ सरियों और लाठियों से हमला किया। हमले में मंदीप के दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए, जबकि सिर पर भी गंभीर चोट आई। पिता को आते देख फरार हुए आरोपी इसी दौरान बेटे की तलाश करते हुए लोटन सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि उनका बेटा लहूलुहान हालत में सड़क पर बेसुध पड़ा है। आरोपियों ने उसे मृत समझ लिया और कट्टा व अन्य हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल मंदीप को तत्काल जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
#जमन #ववद #म #यवक #क #घरकर #बरहम #स #पट #लहगसरए #स #तड #दन #हथ #और #पर #बहश #हन #पर #मत #समझकर #भग #गए #Gwalior #News
Previous post



Post Comment