×
जीतू पटवारी के भाई नाना और भरत पटवारी के पार्टनर से इंदौर पुलिस ने नौ घंटे तक की पूछताछ

जीतू पटवारी के भाई नाना और भरत पटवारी के पार्टनर से इंदौर पुलिस ने नौ घंटे तक की पूछताछ

Indore Police: इंदौर के शुभम वैली प्लॉट धोखाधड़ी मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने मंगलवार को 9 घंटे तक पूछताछ की।

Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 08:33:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 08:42:50 AM (IST)

इंदौर पुलिस प्लॉट धोखाधड़ी के मामले की कर रही है जांच। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक सुमित ने डायरी पर सौदा करना स्वीकार किया
  2. नाना का नाम सामने आने के बाद सबूत मिटाने के लिए डायरियां पानी में गलाकर नष्ट कर दीं
  3. सुमित ने यह भी बताया कि एक होटल में नाना के साथ बैठक हुई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। धोखाधड़ी के मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने मंगलवार को भरत पटवारी और नाना पटवारी के पार्टनर कॉलोनाइजर सुमित मंत्री से मंगलवार को नौ घंटे तक पूछताछ की। आरोपित सुमित ने डायरी पर सौदा करना और सबूत मिटाना स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब भरत पटवारी से दोबारा पूछताछ करेगी।

जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, सुमित को शुभम वैली के प्लाट मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में भरत पटवारी और नाना पटवारी से भी पूछताछ की जा चुकी है।

डायरियां पानी में गलाकर नष्ट की

सुमित ने बताया कि डायरी पर सौदा किया था, लेकिन बाद में नाना का नाम सामने आने के बाद डायरियां पानी में गलाकर नष्ट कर दीं। एक होटल में नाना के साथ बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया कि सुमित पटेल से सौदा होने की बात बताई जाएगी। सुमित को झूठा बयान देने के लिए भी तैयार कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने सुमित पटेल का नाम लिया और उसे थाने भेज दिया।

डीसीपी के अनुसार, इस जानकारी के बाद पुलिस नाना पटवारी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स मामले में भी आरोपितों की संख्या बढ़ने का दावा किया है।

#जत #पटवर #क #भई #नन #और #भरत #पटवर #क #परटनर #स #इदर #पलस #न #न #घट #तक #क #पछतछ

Post Comment