बाणगंगा का प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू ड्रग्स नेटवर्क से भी जुड़ा था। उसके मुंबई-रतलाम सहित कई शहरों की लड़कियों से भी संबंध थे। पुलिस ने एक मुस्लिम …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा का प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू ड्रग्स नेटवर्क से भी जुड़ा था। उसके मुंबई-रतलाम सहित कई शहरों की लड़कियों से भी संबंध थे। पुलिस ने एक मुस्लिम महिला को तो भोपाल से पकड़ लिया है। महिला करीब 22 दिन से होटल में ही रुकी थी और उसने ही जीतू को अस्पताल पहुंचाया था।
गिरने से हुई थी जीतू की मौत, लिव-इन पार्टनर भोपाल से गिरफ्तार
एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार जितेंद्र उर्फ जीतू साहू की सोमवार तड़के 4 बजे होटल श्याम पैलेस से गिरने से मौत हुई थी। जीतू को महाकाली सोसायटी बावड़िया भोपाल निवासी सईद फारिया अस्पताल ले गई थी। बुधवार को पुलिस ने फारिया को भोपाल से पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से जीतू के संपर्क में थी और लिव-इन रिलेशन में रहती थी। जीतू ने उसको करोल बाग कॉलोनी में रुकवाया था। विवाद होने पर वह भोपाल भी चली गई थी। 22 दिन से दोनों होटल की दूसरी मंजिल पर रुके थे। होटल के भुगतान को लेकर कहासुनी हुई थी। जीतू रैलिंग से गिर गया और वह उसको अस्पताल ले गई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंगस्टर के करीबियों से पूछताछ
एसीपी के अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर सलमान लाला के चाचा जावेद और साथी मोहम्मद आसिफ व मोहम्मद नदीम से भी पूछताछ की है। तीनों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलब किया गया है। जावेद ने बयान में बताया कि वह जीतू के बुलाने पर होटल गया था। तीनों ने साथ में खाना खाया और बातचीत कर रवाना हो गए। जावेद को फारिया को समझाने के लिए बुलाया गया था।
एमडी ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुआ था जीतू साहू
पुलिस के अनुसार जीतू साहू नशा करने लगा था। कनाड़िया पुलिस ने कुछ समय पूर्व जीतू को एमडी ड्रग्स केस में गिरफ्तार जैनी उर्फ आलीशा, वैभव उर्फ बाबा और नेहा उर्फ रिचू झा के बयान पर पकड़ा था। युवतियां ड्रग्स का व्यवसाय करती थीं। पुलिस ने जीतू को प्रतिबंधात्मक धारा में जेल भेजा और तीन दिन बाद जमानत दी।
Source link
#डरगस #नटवरक #स #भ #जड #थ #परपरट #करबर #जत #सह #मबईरतलम #सहत #कई #शहर #क #लडकय #स #भ #थ #सबध



Post Comment