इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर बन रही तीनों सुरंगों का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ वाहन चालक जल्द पहुंचने के चक्कर में निर्माणाधीन सुरंगों …और पढ़ें
HighLights
- शॉर्टकट के चलते चालक करते है सुरक्षाकर्मियों से विवाद, एजेंसी ने एनएचएआई को की शिकायत
- इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर बन रही तीनों सुरंगों का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है
- कुछ वाहन चालक जल्द पहुंचने के चक्कर में निर्माणाधीन सुरंगों से निकलने का जोखिम उठा रहे हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर बन रही तीनों सुरंगों का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ वाहन चालक जल्द पहुंचने के चक्कर में निर्माणाधीन सुरंगों से निकलने का जोखिम उठा रहे हैं। शॉर्टकट के चलते लोग न केवल अपनी सुरक्षा खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
चोरल क्षेत्र में बन रही 500 मीटर लम्बी सुरंग के दोनों ओर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है। इनका काम वाहन चालकों को अधूरी सुरंग में प्रवेश करने से रोकना है। कई चालक समझाने के बाद रुक जाते हैं, लेकिन कुछ लोग जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश करते हैं। कई बार सुरक्षाकर्मियों के साथ विवाद और मारपीट तक की स्थिति बन चुकी है। यह स्थिति पिछले सात दिनों से बनी हुई है।
लोग सुरंग से निकलने के लिए सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से विवाद कर रहे थे
सोमवार को भी लोग सुरंग से निकलने के लिए सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से विवाद कर रहे थे। वाहन चालक बैरिकेड और गेट हटाकर भी सुरंग के रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक लोग केवल करीब तीन किलोमीटर का रास्ता बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
निर्माणाधीन सुरंगों में अभी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में किसी भी समय हादसा हो सकता है। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मेघा इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट हेड नागेश्वर राव, मैनेजर चंदन पटेल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश दी और इसके बाद सुरंग से निकलने वाले रास्ते को दोबारा बंद कर दिया गया।
बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
निर्माण एजेंसी ने पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को जानकारी दी है। इसके बाद सुरंग के दोनों तरफ सुरक्षाकर्मी बढ़ा दिए है। वहीं एजेंसी ने सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने और कर्मचारियों से विवाद को लेकर सिमरोल थाने में भी आवेदन दिया गया है।
प्रोजेक्ट हेड राव का कहना है कि निर्माणधीन सुरंग के बाहर संकेत लगाए है। बावजूद लोग इन्हें अनदेखा करते और सुरंग से निकल रहे है। वे बताते है कि तीन किमी का रास्ता बचाने के लिए बैरिकेड हटाकर वाहन निकल रहे है। दुपहिया वाहन चालक गेट के नीचे से गाड़ी निकालते है। मना करने की स्थिति बनती है।
इंदौर-खंडवा राजमार्ग की बड़ी बाधा दूर, 22 टावर और हाइटेंशन लाइन होगी शिफ्ट, कटेंगे 1000 पेड़
Source link
#तन #कलमटर #सफर #कम #करन #क #लए #इदरखडव #रजमरग #पर #नरमणधन #सरग #स #नकल #रह #लग



Post Comment