इंदौर के मेघदूत नगर में 34 वर्षीय हल्केवीर पटेल ने पत्नी रोशनी की हत्या कर खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। …और पढ़ें
HighLights
- पत्नी रोशनी की हत्या कर खाया जहर सुसाइड नोट में सतीश साहू पर लगाए अवैध संबंध के आरोप
- रात डेढ़ बजे भतीजे को किया मैसेज, सुबह बच्ची के रोने पर खुला राज, दरवाजा अंदर से बंद था
- दस साल पहले इंदौर आया था हल्केवीर, पीथमपुर में लैब टेक्नीशियन का काम करता था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेघदूत नगर में 34 वर्षीय हल्केवीर पटेल ने पत्नी रोशनी की हत्या कर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हल्के ने सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें रोशनी पर अवैध संबंध और धोखा देने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त किया है। पीथमपुर के सतीश साहू की तलाश चल रही है। हल्के ने सतीश से ही रोशनी के संबंध बताए हैं।
हीरानगर टीआई सुशील पटेल के अनुसार मूलत: पिपरिया (नर्मदापुरम) निवासी हल्केवीर पीथमपुर की पेस्टीसाइड फैक्टरी में लैब टेक्नीशियन की नौकरी करता था। रविवार सुबह करीब 6.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। हल्के और रोशनी के शव पास-पास पड़े मिले हैं। रोशनी की गर्दन पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। रूम में जहरीला पदार्थ मिला है।
अंदर से दरवाजा बंद मिला
रहवासियों ने बताया कि सुबह बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर देखा पर अंदर से दरवाजा बंद मिला। लोगों ने डायल-112 को काल कर पुलिस बुलाई। रूम से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि दोनों जहर खाकर आत्महत्या कर रहे हैं। सतीश के लिए लिखा-उसने मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर संबंध बनाए और अब ब्लैकमेल करता है। उसकी छोटी बेटी भी है।
दस साल पहले इंदौर आया था
उसकी जिम्मेदारी साली को सौंपने और 18 वर्ष की होने पर संपत्ति उसके नाम से करने का उल्लेख किया है। हल्के के भाई शिवनारायण भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। उन्होंने बताया दस साल पहले हल्के इंदौर आया था। पति-पत्नी में विवाद चल रहा है, इसकी कभी भनक नहीं लगी। कुछ दिनों पहले छोटी बहन रानी और जीजा सत्येंद्र को लेकर भी हल्के सतीश के पास गया था। बताते हैं उस वक्त सतीश मारपीट करने पर उतर आया था।
डेढ़ बजे भतीजे को मैसेज-दरवाजा तोड़कर शव निकाल लेना
हल्के ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अपने भतीजे ललित को मोबाइल पर मैसेज भेजा था। उसमें लिखा-कल थाने पहुंच जाना। दरवाजा तोड़कर शव निकाल लेना। टीआई के अनुसार मर्ग कायम कर लिया गया है।
#दरवज #तडकर #शव #नकल #लन #रत #डढ #बज #भतज #क #कय #मसज #फर #पतन #क #मरकर #कर #ल #खदकश



Post Comment