दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2515) में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण भारी हंगामा देखने को मिला। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर आने वाली फ्लाइट में सफर बना सजा
- भीषण गर्मी के बीच केबिन में फंसे रहे यात्री
- एयरलाइन के खिलाफ फूटा यात्रियों का गुस्सा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2515) में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण भारी हंगामा देखने को मिला। विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा, जिसके बाद आक्रोशित यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिफंड की मांग को लेकर अड़ गए।
गर्मी और बंद AC ने बिगाड़ी तबीयत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लीयरेंस न मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर ही खड़ा रखा गया। इस दौरान विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने के कारण कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Source link
#दललइदर #फलइट #म #तकनक #खरब #घट #बद #रह #यतरय #क #बगड #तबयत #रनव #स #वपस #लट #वमन



Post Comment