×
दिल्ली की 20 लाख की हाईप्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश, बड़वानी में तीन अंतरराज्यीय आरोपित गिरफ्तार

दिल्ली की 20 लाख की हाईप्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश, बड़वानी में तीन अंतरराज्यीय आरोपित गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपितों और बरामद मशरुका क…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 06:18:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 06:23:36 PM (IST)

फोटो :-पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. वरला पुलिस की घेराबंदी में दबोचे।
  2. 12.5 तोला सोना बरामद किया।
  3. दिल्ली पुलिस आरोपितों को ले गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में हुई हाईप्रोफाइल चोरी के मामले में बड़वानी की वरला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 19 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 18 जून को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में एक मकान से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण चोरी हुए थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की लोकेशन बड़वानी जिले के उमर्टी, पलसूद और ओझर क्षेत्र में मिली। इसके बाद 24 जून को दिल्ली पुलिस की टीम थाना वरला पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा।

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पहली दबिश के दौरान आरोपित फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

अगले ही दिन ग्राम उमर्टी में दोबारा घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में उमर्टी निवासी सुलेन्द्रसिंह करनाला (26), पलसूद निवासी अकालसिंह टकराना (22) और ओझर निवासी प्रकाशसिंह पटवा (25) शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए 12.5 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपितों और बरामद मशरुका को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक छन्नुलाल चौहान, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह चौहान, आरक्षक विपेश सिंह तथा एफआरवी-112 के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#दलल #क #लख #क #हईपरफइल #चर #क #परदफश #बडवन #म #तन #अतररजयय #आरपत #गरफतर

Previous post

FIFA 2026: इक्वाडोर ने जर्मनी को चौंकाया, आइवरी कोस्ट ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट में दोनों टीमों की एंट्री

Next post

Indore News: ऑनलाइन सीखकर छापने लगे नकली नोट, ढाबे पर चलाने पहुंचे तो पकड़ाए; 84 हजार के नकली नोट बरामद

Post Comment