शहर के मंदसौर मिल क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय अभिषेक उर्फ बबलू कुशवाह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात इतनी निर्मम थी कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब दो माह पूर्व मृतक का आरोपी कल्लू कुशवाह, उसकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट का विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज थी। इसी रंजिश के तहत आरोपी ने रास्ते में रोककर अभिषेक के गले पर प्राणघातक वार कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
Source link
#द #मह #परन #रजश #क #खन #अत.. #सडक #पर #गल #रतकर #यवक #क #हतय #मखय #आरप #फरर #Ashoknagar #News
Previous post



Post Comment