धार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 74 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 47 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। परिवहन आयुक्त और कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश सिंह यादव और उनकी टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत धार, जेतपुरा, मांडव नाका, इंदौर नाका, बगड़ी, मांगोद फाटा, सरदारपुर और राजगढ़ सहित कई स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पकड़े गए, जो बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) के सड़कों पर दौड़ रहे थे। परिवहन विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की। धार शहर में सबसे ज्यादा कार्रवाई जांच में कुल 74 वाहन नियम विरुद्ध संचालित पाए गए। इनमें धार शहर के जेतपुरा, इंदौर नाका और मांडव नाका क्षेत्र में पिकअप और यात्री वाहनों पर 62 चालान बनाए गए। इनसे 2 लाख 8 हजार 500 रुपए की राशि वसूली गई। वहीं मांगोद और सरदारपुर क्षेत्र में 12 चालानों के जरिए 39 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों के मुताबिक कई वाहन मालिक जानबूझकर दस्तावेजों के बिना वाहन चला रहे थे, जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा था। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश सिंह यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Source link
#धर #म #यतयत #नयम #तडन #वल #पर #कररवई #वहन #क #कट #चलन #लख #रपए #जरमन #वसल #Dhar #News



Post Comment