नहीं हटेंगी इंदौर के शिवाजी मार्केट की दुकानें… रविवार को खुली हाई कोर्ट, 126 दुकानदारों को मिली राहत
नहीं हटेंगी इंदौर के शिवाजी मार्केट की दुकानें… रविवार को खुली हाई कोर्ट, 126 दुकानदारों को मिली राहत
निगम मुख्यालय के समीप स्थित शिवाजी मार्केट के 126 दुकानदारों को रविवार को अवकाश के बावजूद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। एसडीएम ने इन दुकानदारों को लो …और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 04:35:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 04:35:02 PM (IST)
इंदौर के शिवाजी मार्केट की दुकानें
HighLights
1. 126 दुकानदारों को नंदलालपुरा शिफ्ट करना चाहता था इंदौर नगर निगम
2. न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने दुकानदारों को संभागायुक्त के पास जाने के दिए निर्देश
3. अगले सात दिनों तक शिवाजी मार्केट में किसी भी रिमूवल पर रहेगी पाबंदी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निगम मुख्यालय के समीप स्थित शिवाजी मार्केट के 126 दुकानदारों को रविवार को अवकाश के बावजूद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। एसडीएम ने इन दुकानदारों को लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत दुकानें खाली करने का आदेश जारी किया था। दुकानदारों ने इस आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की। रविवार को न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की विशेष पीठ में याचिका की सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता का तर्क सुनने के बाद एसडीएम के आदेश पर स्टे दे दिया।
सात दिन तक निगम नहीं कर सकेगा कार्रवाई
कोर्ट ने दुकानदारों से कहा कि वे एक सप्ताह के भीतर एसडीएम के आदेश के खिलाफ संभागायुक्त के समक्ष अपील और स्टे आवेदन प्रस्तुत करें। जब तक संभागायुक्त स्टे आवेदन का निराकरण नहीं कर देते तब तक नगर निगम शिवाजी मार्केट के दुकानदारों के खिलाफ किसी तरह की बेदखली की कार्रवाई नहीं कर सकेगा। रविवार सुबह कोर्ट की सुनवाई से पहले दुकानदारों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया। शिवाजी मार्केट के 126 दुकानदारों को नंदलालपुरा स्थित नए मार्केट में शिफ्टिंग का प्रयास लंबे समय से चल रहा है। नगर निगम दुकानदारों को नंदलालपुरा मार्केट में शिफ्ट करना चाहता है, जबकि दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं।
चार दशक पुराने व्यापार और अनुपयुक्त शिफ्टिंग का हवाला
उनका कहना है कि वे चार दशक से अधिक समय से शिवाजी मार्केट में व्यापार कर रहे हैं। नंदलालपुरा के जिस मार्केट में उन्हें शिफ्ट करने का प्रयास हो रहा है वह व्यापार के लिए उपयुक्त नहीं है। हाल ही में नगर निगम ने एसडीएम के समक्ष लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत आवेदन दिया था। इसका निराकरण करते हुए 22 मार्च 2026 को एसडीएम ने दुकानदारों को तीन दिन में दुकान खाली करने का आदेश दे दिया। इस आदेश को चुनौती देते हुए दुकानदारों ने एडवोकेट मनीष यादव और मेहुल वर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत कर दी।
रिमूवल की आशंका के बीच मिला संरक्षण
एडवोकेट यादव ने बताया कि एसडीएम के आदेश की सूचना दुकानदारों को 24 अप्रैल को दी गई। 25 अप्रैल को दुकानदार संभागायुक्त कार्यालय गए थे, लेकिन अवकाश होने से सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में आशंका थी कि निगम शिवाजी मार्केट में दुकानों को जमींदोज कर सकता है। इसे देखते हुए हमने हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत कर चीफ जस्टिस को शीघ्र सुनवाई का आवेदन दिया। रविवार को न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने मामले में सुनवाई की। उन्होंने एसडीएम के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाते हुए दुकानदारों से कहा है कि वे सात दिन में अपील और स्टे आवेदन संभागायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करें। जब तक स्टे आवेदन का निराकरण नहीं हो जाता तब तक निगम किसी तरह की रिमूवल की कार्रवाई नहीं कर सकेगा।
निगम की जिद के खिलाफ बुलंद की आवाज
रविवार सुबह शिवाजी मार्केट के दुकानदार और उनके स्वजन ने निगम मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है कि निगम शिवाजी मार्केट को हटाने की जिद कर रहा है। शिवाजी मार्केट में दुकान चलाते हुए दुकानदारों को चार दशक से अधिक समय हो गया है। नगर निगम यहां के दुकानदारों को नंदलालपुरा सब्जी मंडी में बनाए गए बहुमंजिला मार्केट में शिफ्ट करने का प्रयास कर रहा है जो कि व्यापार के लिए सही जगह नहीं है।
यह भी पढ़ें- MP में 1.21 लाख छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के पैसे, 75% से ज्यादा अंक वालों की होगी चांदी
Source link
#नह #हटग #इदर #क #शवज #मरकट #क #दकन.. #रववर #क #खल #हई #करट #दकनदर #क #मल #रहत
Previous post
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बढ़ी तपिश, कई शहर 43 डिग्री के पार, खजुराहो सबसे गर्म, लू जैसे हालात
Next post
Deadspin | Inter Miami rallies for tie vs. Revolution to extend unbeaten streak
German Berterame scored his third goal of the season in the later stages and Lionel Messi’s Inter Miami salvaged a 1-1 draw against the visiting New England Revolution on Saturday night.
Messi failed to score in consecutive games for the first time this season, and the Herons tied their third straight match at Nu Stadium since opening their new permanent facility earlier this month.
Miami (5-1-4, 19 points) also dropped its first points in three games under interim manager Guillermo Hoyos, but still extended its unbeaten run to 11 matches in all competitions, having lost only its season opener at Los Angeles FC 3-0 on Feb. 21.
Carles Gil scored his second goal of the season earlier in the second half for New England (5-3-1, 16 points), which had a four-match win streak snapped.
Matt Turner made nine saves for the Revolution as he continues to make his case for inclusion on the U.S. World Cup squad.
Berterame began life in Miami slowly after his offseason move from Mexico’s CF Monterrey for a reported $15 million transfer fee, but now has a goal or assist in five consecutive matches after pulling Miami level in the 76th minute.
On the equalizer, Rodrigo De Paul’s pass found substitute Luis Suarez near the right corner of the 6-yard box, and Suarez forced Turner into a sprawling save with his first-time effort.
Berterame was there for a simple rebound finish into an open net.
Tadeo Allende thought he’d given Miami the lead in the 52nd minute when he ran onto De Paul’s pass and finished past Matt Turner.
But Allende was ruled offside on the play, and while replays suggested he may have been even with the last defender when De Paul played the ball, the sequence was not reviewed.
Gil gave New England the lead four minutes later following a long throw-in from the right.
Dor Turgeman used his body to shield defender Maxi Falcon and take the throw-in down with his chest.
He then left it for Gil, who made a slicing run into the area to break through Miami’s defense and then lofted a clever chip over lunging goalkeeper Dayne St. Clair.
–Field Level Media
#Deadspin #Inter #Miami #rallies #tie #Revolution #extend #unbeaten #streak
Post Comment