×
नासिक में सैलून संचालक की हत्या का आरोपी इंदौर में हुलिया बदल कर छुपा हुआ था, किया गिरफ्तार

नासिक में सैलून संचालक की हत्या का आरोपी इंदौर में हुलिया बदल कर छुपा हुआ था, किया गिरफ्तार

नासिक एसआईटी को सूचना मिली कि राजा इंदौर में छुपा हुआ है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद ली और आरोपित को छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 08:14:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 08:14:13 AM (IST)

हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नासिक से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच की मदद से छोटी ग्वालटोली से पकड़ा
  2. आरोपी फरारी काटने के लिए हुलिया बदल कर रुका हुआ था
  3. 9 मई को नासिक में सुबह-सुबह जयवंत की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्राइम ब्रांच और नासिक पुलिस ने हत्या के आरोपी राजा उर्फ राजेंद्र काकवीपूरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी नासिक के आड़गांव नाका में सैलून संचालक जयवंत यशवंत पवार की हत्या कर फरार हुआ था। आरोपी फरारी काटने के लिए हुलिया बदल कर रुका हुआ था।

डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक 9 मई को नासिक के पंचवटी परिसर स्थित आड़गांव नाका पर सुबह-सुबह जयवंत की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। सैलून संचालक जयवंत अपने साथी विनोद आगले के साथ नाका से गुजर रहा था। शराब के नशे में धुत राजा ने विनोद से विवाद किया और हाथापाई शुरू कर दी।

45 वर्षीय जयवंत ने बचाने का प्रयास किया तो राजा ने जूते में छुपा कर रखा चाकू सीने में घोंप दिया। अस्पताल में जयवंत की मौत हो गई और राजा एक वाहन चालक से लिफ्ट लेकर फरार हो गया। नासिक एसआईटी को सूचना मिली कि राजा इंदौर में छुपा हुआ है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच की मदद ली और आरोपित को छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। राजा ने पुलिस से बचने के लिए हुलिया बदल लिया था। उसको नासिक पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

महिला से छेड़छाड़, बेटे से मारपीट

इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पप्पी उर्फ राकेश सिसोसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने महिला के साथ अश्लील हरकत की और उसके बेटे के साथ मारपीट की। यह घटना दीपमाला चौराहा के पास हुई। पहले आरोपित ने महिला के बेटे के साथ हाथापाई की। जब महिला बीच-बचाव करने आई, तो उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई।

पत्नी से विवाद के बाद की खुदकुशी

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लाला का बगीचा में वर्षीय रामकिशन ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।पुलिस के अनुसार रामकिशन को सोमवार रात गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रामकिशन पेंटर का काम करता था। उसका पत्नी से विवाद हुआ था। उसने तीन बच्चों को खाना खिलाया और नहाने के बहाने जाकर आग लगा ली। उधर आजाद नगर थाना अंतर्गत मूसाखेड़ी में रहने वाली 30 वर्षीय कृष्णा बाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार कृष्णा अपने पति छोटू के साथ डेली कालेज स्कूल में काम करती थी। हीरानगर थाना क्षेत्र के काशीपुरी में अशोक पुत्र नवल रघुवंशी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने एमवाय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

एनसीआरबी रिपोर्ट : पढ़े-लिखे, परिवार वाले, फिर भी अपराध की राह पर इंदौर के किशोर

Source link
#नसक #म #सलन #सचलक #क #हतय #क #आरप #इदर #म #हलय #बदल #कर #छप #हआ #थ #कय #गरफतर

Post Comment