नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वैधता पर उठे सवाल : ओएमआर शीट और आंसर शीट के आधार पर आना थे 305 अंक, मिले सिर्फ 64

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वैधता पर उठे सवाल : ओएमआर शीट और आंसर शीट के आधार पर आना थे 305 अंक, मिले सिर्फ 64

नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली सहित देश के अलग-अलग स्थानों पर हो रहे प्रदर्शनों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वैधता और कार्यप्रणाली पर ही सवाल …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 09:36:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 09:54:01 AM (IST)

कोर्ट में प्रस्तुत की गई याचिका। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

1. हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका, कोर्ट ने एनटीए से स्थिति स्पष्ट करने को कहा
2. एनटीए द्वारा जारी अधिकारिक ओएमआर शीट, उत्तर कुंजी और अंतिम परिणाम में गंभीर विसंगतियां हैं
3. ओएमआर डेटा प्रोसेसिंग, मूल्यांकन प्रणाली अथवा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी बताया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली सहित देश के अलग-अलग स्थानों पर हो रहे प्रदर्शनों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वैधता और कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठ गए हैं। मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इसे लेकर याचिका दायर हुई है। कहा है कि एनटीए द्वारा जारी अधिकारिक ओएमआर शीट, उत्तर कुंजी और अंतिम परिणाम में गंभीर विसंगतियां हैं।

ओएमआर शीट और उत्तरकुंजी के हिसाब से छात्रों को मिल रहे अंक और अंतिम परिणाम में मिले अंकों में अंतर है। ऐसी स्थिति में एनटीए की कार्यप्रणाली ही संदिग्ध हो गई है। याचिका में एनटीए के गठन, उसके कानूनी दर्जे और संवैधानिक वैधता को भी चुनौती देते हुए कहा है कि एनटीए संसद द्वारा स्थापित वैधानिक संस्था नहीं, बल्कि सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत एक सोसायटी है। प्रवेश परीक्षाओं के संचालन के उसके अधिकार तथा वैधानिक स्थिति की न्यायिक समीक्षा आवश्यक है।

हाई कोर्ट में यह याचिका झाबुआ जिले के छात्र लोकेंद्रसिंह खड़िया ने एडवोकेट अभिनव धनोडकर के माध्यम से दायर की है। कहा है कि आधिकारिक ओएमआर शीट और उत्तर कुंजी के आधार पर उसके 305 अंक बनते हैं, जबकि अंतिम परिणाम में उन्हें सिर्फ 64 अंक दिए गए। इस तरह से 241 अंक का अंतर आया और इससे उनका मेडिकल प्रवेश प्रभावित हुआ।

याचिका में यह भी कहा है कि याचिकाकर्ता ने वर्ष 2024 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंदौर में रहकर दो वर्षों तक नीट की तैयारी की। 14 जुलाई को एनटीए द्वारा ओएमआर शीट उपलब्ध कराए जाने पर पहली बार लागिन करने पर भौतिकी और रसायन विज्ञान के सभी उत्तर रिक्त दिखाई दिए। कुछ समय बाद दोबारा लॉगिन करने पर दूसरी ओएमआर शीट उपलब्ध हुई। इसमें उसके उत्तर दर्ज थे।

याचिकाकर्ता का दावा है कि दूसरी ओएमआर शीट का आधिकारिक उत्तर कुंजी से मिलान करने पर भौतिकी में 104, रसायन विज्ञान में 125 तथा जीव विज्ञान में 76 अंक इस तरह से कुल 305 अंक बनते हैं, लेकिन 16 जुलाई 2026 को घोषित परिणाम में उसे सिर्फ 64 अंक मिले। याचिका में इसे ओएमआर डेटा प्रोसेसिंग, मूल्यांकन प्रणाली अथवा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी बताया है।

याचिकाकर्ता ने ई-मेल के माध्यम से एनटीए को शिकायत भेजी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। याचिका में मांग की है कि एनटीए को ओएमआर शीट, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक गणना का स्वतंत्र सत्यापन करने तथा आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर परिणाम में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए जाएं। याचिकाकर्ता का कहना है कि वे पुनर्मूल्यांकन की मांग नहीं कर रहे बल्कि एनटीए के आधिकारिक रिकॉर्ड में मौजूद विसंगति को दूर करवाना चाहते हैं।

Source link
#नशनल #टसटग #एजस #क #वधत #पर #उठ #सवल #ओएमआर #शट #और #आसर #शट #क #आधर #पर #आन #थ #अक #मल #सरफ

Previous post

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

Top News 22 July : पीएम ऑफिस के पास धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रिहा किया। दिल्ली में झड़प के बाद गुरुवारा बना घायल प्रदर्शनकारियों का सहारा। छात्र आंदोलन पर पहली बार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान, कहा-राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज। अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 2 साल टैरिफ नहीं। 22 जुलाई की बड़ी खबरें :

हाईवोल्टेज हंगामे के बाद राहुल समेत सभी नेता रिहा

दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना सहारा

छात्र आंदोलन पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राहुल गांधी छात्रों का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार की जवाबदेही की तरफ संकेत करते हुए कहा, हमें युवाओं और छात्रों के लिए इनके गुस्से से कहीं अधिक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नीट पर चर्चा करने और सदन में हमारे युवाओं की हर सही चिंता को दूर करने के लिए सौ फीसदी प्रतिबद्ध है। भारत के छात्र राजनीतिक अभियान में मोहरा बनने से कहीं बेहतर के हकदार हैं। वे अव्यवस्था के बजाय निश्चितता, नारों के बजाय समाधान और गड़बड़ी के बजाय जिम्मेदारी के हकदार हैं। ALSO READ: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

आज राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक ढांचे और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना है।

जेनेरिक दवाओं पर 2 साल टैरिफ नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘1 अगस्त, 2026 से, यूनाइटेड स्टेट्स में लाई जाने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर दो साल के लिए ज़ीरो परसेंट टैरिफ

लगा रहेगा, जिसके बाद टैरिफ एक साल के लिए 100% और उसके बाद 200% हो जाएगा।’

22 July Top News, Rahul Gandhi Detained Released, Dharmendra Pradhan NEET Statement, Gurdwara Bangla Sahib Delhi Clashes, Ram Mandir Trust Meeting, Donald Trump Generic Drug Tariff, Aaj Ki Badi Khabrein, Delhi Student Protest, 22 जुलाई की बड़ी खबरें, राहुल गांधी, राम मंदिर ट्रस्ट, छात्र आंदोलन

Next post

Games for Change 2026 Award Winners Revealed

Post Comment