गाड़ी खरीदने के लिए जमा किए 7.19 लाख रुपये निकाल लिए गए, लेकिन वंश के मोबाइल पर न ओटीपी आया न कोई मैसेज। …और पढ़ें
HighLights
- 31 दिसंबर से 18 अप्रैल के बीच अलग-अलग यूपीआई से निकले 7.19 लाख
- लोन के लिए स्टेटमेंट निकालने पर खुला राज, खाता खाली देख उड़े होश
- एपीके फाइल से फोन हैक करने का शक, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने युवक का खाता खाली कर दिया। उसके मोबाइल पर न तो बैंक का ओटीपी आया न ही मैसेज आया। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर बैलेंस देख कर चौंक गया। सराफा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सराफा पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी शकर बाजार निवासी 19 वर्षीय वंश ललित श्रीमाल के साथ हुई है।
वंश का इतवारिया बाजार स्थित एसबीआई में खाता है। खाते में गाड़ी खरीदने के लिए रुपये जमा कर रखे थे। 23 अप्रैल को वह लोन के लिए स्टेटमेंट निकालने गया तो पता चला खाते से 7 लाख 19 हजार रुपये निकल चुके हैं। ट्रांजेक्शन 31 दिसंबर 2025 से 18 अप्रैल 2026 के बीच का है। वंश के अनुसार बदमाशों ने अलग अलग यूपीआई से रुपये निकाले पर एक बार भी उसके पास ओटीपी और मैसेज नहीं आया।
धोखाधड़ी का केस दर्ज
साइबर हेल्प लाइन पर की गई शिकायत के आधार पर शनिवार को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस को शक है बदमाशों ने एपीके फाइल के जरिए फोन हैक कर लिया था। तिलक नगर पुलिस ने भी किरण मुआला की शिकायत पर साइबर फ्राड का केस दर्ज किया है। किरण के अनुसार आरोपितों ने खाते से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए।
Source link
#न #ओटप #आय #न #मसज #गड #खरदन #क #लए #अकउट #म #जम #लख #रपय #सइबर #करमनल #न #नकल



Post Comment