बेहतर एवं दीर्घकालीन जलापूर्ति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पश्चिम इंदौर क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 30 एमएलडी क्षमता के जीएसआ …और पढ़ें
HighLights
- बेहतर एवं दीर्घकालीन जलापूर्ति की दिशा में कदम बढ़ाया
- महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रस्तावित 30 एमएलडी क्षमता के जीएसआर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
- पश्चिम इंदौर की बढ़ती जल आवश्यकताओं को देखते हुए यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नागरिकों को बेहतर एवं दीर्घकालीन जलापूर्ति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पश्चिम इंदौर क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 30 एमएलडी क्षमता के जीएसआर (ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि पश्चिम इंदौर की बढ़ती जल आवश्यकताओं एवं भविष्य की मांग को देखते हुए यह महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की जा रही है। इसके पूरा होने पर रेती मंडी, रंगवासा, प्रगति नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम-71, केट रोड, बीएसएफ क्षेत्र, चंदन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर, नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति हो सकेगी।
जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि निगम की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नए विकसित क्षेत्र तक मजबूत एवं आधुनिक जल वितरण व्यवस्था पहुंचाई जाए। इसे देखते हुए आगामी 20-25 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जल अधोसंरचना को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भी नागरिकों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में पार्षद ओपी आर्य, योगेश गेदर, जीतू राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित थे।
ऐसी टाउनशिप जहां प्रत्येक भवन से निकलने वाले वर्षा जल का आउटलेट रिचार्ज पिट से जुड़ा है
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को जोन 13 के अंतर्गत ट्रेजर टाउन कालोनी का निरीक्षण किया। इस कालोनी में जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण का उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय माडल विकसित किया गया है। रहवासियों एवं प्रबंधन ने यहां प्रत्येक भवन से निकलने वाले वर्षा जल के आउटलेट को रिचार्ज पिट से जोड़ा है। इससे वर्षा जल का अधिकतम भू-जल पुनर्भरण किया जा सकेगा।
वर्तमान में चार रिचार्ज पिट का निर्माण हो चुका है और पूरी सोसाइटी में ऐसा माडल विकसित किया जा रहा है जिससे वर्षा की एक-एक बूंद का संरक्षण हो और कालोनी का पानी कालोनी से बाहर नहीं जा सके। महापौर ने रहवासियों द्वारा किए जा रहे इस नवाचार एवं जनसहभागिता आधारित प्रयासों की सराहना की और कहा कि जल संरक्षण केवल शासन या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ट्रेजर टाउन द्वारा विकसित यह माडल शहर की अन्य कालोनियों एवं संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत्र बनेगा।
इंदौर में गहराया जल संकट, पानी के लिए सड़कों पर उतरे लोग; कांग्रेस का चक्काजाम प्रदर्शन
Source link
#पशचम #इदर #क #मलग #सदढ #जलपरत #महपर #न #कय #एमएलड #जएसआर #परयजन #क #भमपजन



Post Comment