विधायक ने जल प्रदाय को लेकर नगर निगम द्वारा किए गए प्रबंध पर भी संतोष व्यक्त किया। साथ ही कह दिया कि बीते दिनों जो बयान दिया वो गलत जानकारी का नतीजा थ …और पढ़ें
HighLights
- महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने विधायक उनके निवास पहुंचे
- विधायक ने जल प्रदाय को लेकर नगर निगम द्वारा किए गए प्रबंध पर भी संतोष व्यक्त किया
- कह दिया कि बीते दिनों जो बयान दिया वो गलत जानकारी का नतीजा था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जलसंकट के मुद्दे पर अपने ही दल की निगम सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने वाले विधायक महेंद्र हार्डिया के सुर बुधवार को बदल गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने विधायक उनके निवास पहुंचे।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ पहुंचे विधायक ने महापौर को दुपट्टा पहनाया। चर्चा की ओर फिर कंधे पर हाथ रखकर तस्वीर भी खिंचवाई। विधायक ने जल प्रदाय को लेकर नगर निगम द्वारा किए गए प्रबंध पर भी संतोष व्यक्त किया। साथ ही कह दिया कि बीते दिनों जो बयान दिया वो गलत जानकारी का नतीजा था।
बुधवार अलसुबह ही नगर अध्यक्ष और विधायक दोनों महापौर से मिलने पहुंच गए थे। बीत दिनों से कांग्रेस के पार्षद तो शहर में जल संकट को लेकर शोर मचा ही रहे थे लेकिन दो दिन पहले विधायक हार्डिया ने भी जल संकट की बात कहकर एक कार्यक्रम के मंच से नाराजगी जता दी थी। हार्डिया के इस बयान को विपक्षी भुनाने में जुट गए थे। इस बीच मामला भोपाल तक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पार्टी इस पर गंभीर हो गई थी। इसके बाद संगठन से निर्देश जारी हुए। महापौर ने जलप्रबंधन और टैंकरों की व्यवस्था को लेकर वार्ड और विधानसभा वार जानकारी भी हार्डिया के सामने रख दी। इसके बाद विधायक ने खुद महापौर की पीठ थपथपाई।
वार्ड स्तर पर थी गड़बड़ी
विधानसभा क्षेत्र में जल संकट और पर्याप्त प्रबंध नहीं होने की बात तो विधायक हार्डिया ने कह दी थी। लेकिन बाद में ऊपर तक रिपोर्ट पहुंची की नगर निगम तो इस साल सबसे ज्यादा टैंकर संचालित कर रहा है। भोपाल बात पहुंची कि टैंकरों के वितरण और संचालन में निचले स्तर पर ही गड़बड़ी है। यानी वितरण व्यवस्था और टैंकर संचालन में गड़बड़ी की जा रही है। जो कि स्थानीय पार्षद और जोन के अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
ऐसे में पांच नंबर के जल संकट के आरोप पर महापौर की व्यवस्था की बजाय पार्षदों का मैनेजमेंट घेरे में आ गया था। कांग्रेस इसे भुनाने में जुटी थी। असलित भांप कर संगठन ने निर्देश दिए। इसके बाद विधायक को स्वीकार करना पड़ा कि उन्हें गलत जानकारी मिली थी। मुलाकात के बाद महापौर ने कहा कि महेंद्र हार्डिया हमारे विधायक हैं और मेरे लिए सम्मानीय हैं। वे चाय पीने आए और कहा कि उन्हें एक विषय गलत ब्रीफ हो गया था। हमने कहा कि पार्टी और हम मिलकर शहरहित में काम कर रहे हैं। जो भी समस्या आती है, वे हमें बताएंगे। हम उनके पुराने अनुभवों का लाभ लेंगे।
Source link
#पन #स #सयसत #म #लग #आग #इदर #क #महपर #पषयमतर #भरगव #स #मलन #पहच #वधयक #महदर #हरडय #बल #म #नरज #नह #जल #परबधन #पर #जतय #सतष



Post Comment