इंदौर पुलिस ने हाईटेक शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
HighLights
- 912 पेटी शराब और बीयर जब्त
- पांच आरोपित पुलिस गिरफ्त में
- GPS और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने शराब तस्करी के एक हाईटेक मॉड्यूल का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर ट्रक से 912 पेटी बीयर और अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। जांच में सामने आया कि तस्कर अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल करते थे, जबकि ट्रक की निगरानी जीपीएस के जरिए की जा रही थी।
पायलट वाहन से रखते थे पुलिस पर नजर
पुलिस के अनुसार, ट्रक के आगे एक पायलट वाहन चलता था, जिससे रास्ते में पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। उनका कहना है कि शिवपुरी के माफिया मोनू ने उन्हें यह खेप इंदौर के राऊ गोल चौराहा तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे।
घेराबंदी कर पांच आरोपित गिरफ्तार
सूचना मिलने पर पुलिस ने एचआर रिसोर्ट के पास घेराबंदी कर ट्रक चालक आकाश और उसके साथी राहुल को पकड़ लिया। इसके बाद एक कार को रोककर उसमें सवार दीपांशु, नीतेश और विजय को भी गिरफ्तार कर लिया।
ट्रक में मिली 912 पेटी शराब
टीआई डॉ. सहर्ष यादव ने बताया कि ट्रक (यूपी 63बीटी 1468) से 912 पेटी बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्रक मिर्जापुर के मोहम्मद इमरान के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी आकाश ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सदस्य अपना वास्तविक नाम नहीं बताते थे और ट्रक में लगे जीपीएस के माध्यम से सरगना लगातार उसकी लोकेशन पर नजर रखता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Source link
#पयलट #कर #GPS #और #वरचअल #नबर.. #इदर #म #हईटक #शरब #तसकर #क #खलस #गरह #क #पच #सदसय #दबच



Post Comment