×
पीएम मित्रा पार्क में शुरू होगा निर्माण कार्य, तीसरे चरण की तैयारी शुरू, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले चुके

पीएम मित्रा पार्क में शुरू होगा निर्माण कार्य, तीसरे चरण की तैयारी शुरू, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले चुके

इंदौर संभाग के बदनावर के पास भैंसोला में पीएम मित्रा पार्क का निर्माण कार्य शुरू होगा। करीब 2156 एकड़ में बन रहे इस टेक्सटाइल पार्क में अब तक पहले और …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 01:48:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 01:48:43 PM (IST)

पीएम मित्रा पार्क में शुरू होगा निर्माण कार्य। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2156 एकड़ के पार्क में आधारभूत संरचना पर खर्च हुए 150 करोड़
  2. 1100 एकड़ से ज्यादा जमीन उद्योगों को अब तक आवंटित
  3. 46 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर का अनुमान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर संभाग के बदनावर के पास भैंसोला में पीएम मित्रा पार्क का निर्माण कार्य शुरू होगा। करीब 2156 एकड़ में बन रहे इस टेक्सटाइल पार्क में अब तक पहले और दूसरे चरण में 1100 एकड़ से ज्यादा जमीन उद्योगों को आवंटित की जा चुकी है। निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए अब तीसरे चरण में जमीन आवंटन की तैयारी मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) ने शुरू कर दी है।

पीएम मित्रा पार्क में 11 औद्योगिक कंपनियों के नाम जमीन की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब ये कंपनियां पार्क में अपने-अपने प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगी। साथ ही उद्योग विभाग ने तीसरे चरण के भूमि आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है।

करीब 2063 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए अब तक 20 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले चुके हैं। इन निवेशों के आधार पर क्षेत्र में 46 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। पार्क के विकसित होने के बाद इंदौर-धार क्षेत्र देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट उत्पादन केंद्रों में शामिल हो सकता है। प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा केंद्र के वस्त्र मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से नियमित रूप से की जा रही है।

11 कंपनियों की रजिस्ट्री हुई

इन 11 कंपनियों की रजिस्ट्री हुई है, उनमें सबसे बड़ा आवंटन ट्राइडेंट ग्रुप को 180 एकड़ का मिला है। कंपनी यहां 4500 से 4881 करोड़ की अनुमानित लागत से ग्रीनफील्ड टेक्सटाइल कैंपस स्थापित करेगी। इसमें स्पिनिंग, वीविंग, ड्राइंग और गारमेंटिंग की पूरी चेन होगी। वर्तमान में ट्राइडेंट की सबसे बड़ी इकाई सीहोर के बुधनी में है। ट्राइडेंट के अलावा वर्धमान ग्रुप, अरविंद मिल्स, एनएएसएएस, जाइन, कार्ड, वाइब्रेंट पाली, श्रीजी पैकर्स, सिप्सी वेंचर्स, दित्वी, फिक्सान और शंकरी फूड के नाम भी जमीन रजिस्टर्ड हो चुकी है।

सड़कें, जलापूर्ति, ड्रेनेज, सिविल कार्य चल रहे

पार्क में उद्योगों के संचालन के लिए जरूरी अधोसंरचना का निर्माण तेजी से चल रहा है। आंतरिक सड़कें, जलापूर्ति, ड्रेनेज और अन्य सिविल कार्य अंतिम चरण में हैं। साथ ही कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कामन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब, इन्क्यूबेशन सेंटर और प्लग एंड प्ले शेड्स भी विकसित किए जा रहे हैं। पार्क के लिए बाहरी विद्युत अधोसंरचना का काम पूरा हो चुका है। बिजली वितरण का लाइसेंस भी मिल गया है, जिससे यहां स्थापित होने वाले उद्योगों को नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी।

जरूरी अधोसंरचना के निर्माण में तेजी

पीएम मित्रा पार्क का शुक्रवार को निरीक्षण करेंगे। उद्योगों के संचालन के लिए जरूरी अधोसंरचना का निर्माण तेजी से चल रहा है। निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए जमीन आवंटन प्रक्रिया को ओर तेज करेंगे। -प्रीति यादव, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एमपीआइडीसी

Source link
#पएम #मतर #परक #म #शर #हग #नरमण #करय #तसर #चरण #क #तयर #शर #हजर #करड #स #जयद #क #नवश #परसतव #मल #चक

Previous post

सब्जी बेचते थे MMA फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला, एक करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट ने बदली ज़िंदगी, 5 सितंबर को होगी अगली फाइट

Next post

सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन के MBA रिजल्ट में गड़बड़ी: 1600 में से 1604 अंक दे दिए; छात्रा को खुद सुधरवाना पड़ा परीक्षा परिणाम – Ujjain News

Post Comment