×
पूर्व विधायक के रिश्तेदार के घर लाखों की चोरी:  ग्वालियर में दिनदहाड़े वारदात, चोर DVR भी ले गए; पुलिस जांच में जुटी – Gwalior News

पूर्व विधायक के रिश्तेदार के घर लाखों की चोरी: ग्वालियर में दिनदहाड़े वारदात, चोर DVR भी ले गए; पुलिस जांच में जुटी – Gwalior News


ग्वालियर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। इंदरगंज थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी में पूर्व विधायक के रिश्तेदार और गैस कारोबारी अजय मित्तल के सूने मकान को निशाना बनाया गया। चोर लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। शिकायत के बाद मामला पुलिस ने मंगलवार को दर्ज किया है। अजय मित्तल का परिवार नई सड़क स्थित दूसरे मकान में रहता है, जबकि बृज विहार का मकान दिन के समय सूना रहता था। अजय रात में ही इस मकान में सोने आते थे। चोरों ने संभवतः इसी रूटीन की जानकारी होने पर वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले कैमरा बंद किया दोपहर करीब 3 बजे चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने लगभग दो घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला और अलमारी में रखे बक्से से सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 80 हजार रुपए के गहनों की चोरी हुई है, हालांकि फरियादी अजय मित्तल ने 15 लाख रुपए से अधिक के गहनों की चोरी होने का दावा किया है। DVR साथ ले उड़े बदमाश फरियादी अजय मित्तल ने पुलिस को बताया कि दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर घर का सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था, जिसे उन्होंने सामान्य तकनीकी खराबी समझा। इसी दौरान चोरों ने कैमरा बंद कर वारदात को अंजाम दिया। जाते समय चोर दूसरा कैमरा भी बंद कर उसका डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरी गए गहनों की पूरी सूची तैयार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#परव #वधयक #क #रशतदर #क #घर #लख #क #चर #गवलयर #म #दनदहड #वरदत #चर #DVR #भ #ल #गए #पलस #जच #म #जट #Gwalior #News

Post Comment