प्रेमाश्रय आश्रम में बुजुर्गों की पिटाई का मामला : शासन ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट में कहा कि पूर्व पार्षद के कहने पर दिया था भवन
प्रेमाश्रय आश्रम में बुजुर्गों की पिटाई का मामला : शासन ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट में कहा कि पूर्व पार्षद के कहने पर दिया था भवन
शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की पिटाई के मामले में शासन और नगर निगम की परेशानी बढ़ना तय है। घटना का वीडियो वायर…और पढ़ें
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:51:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:51:43 AM (IST)
वृद्धाश्रम। (एआई इमेज)
HighLights
1. कोर्ट ने कहा- 18 अगस्त से पहले बताओ इंदौर और आसपास के जिलों में कितने वृद्धाश्रम हैं, उनकी स्थिति क्या है
2. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए याचिका दर्ज की है
3. सोमवार को इसमें सुनवाई हुई, कोर्ट के आदेश पर शासन ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की पिटाई के मामले में शासन और नगर निगम की परेशानी बढ़ना तय है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए याचिका दर्ज की है। सोमवार को इसमें सुनवाई हुई। कोर्ट के आदेश पर शासन ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की।
कोर्ट को बताया कि प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम सामाजिक न्याय विभाग की अनुमति के बगैर संचालित हो रहा था। यह अवैध आश्रम निगम के सामुदायिक भवन में चल रहा था। भवन का आवंटन हुआ था या अवैध कब्जा था, इस बारे में निगमायुक्त से जानकारी मांगी गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि कोई आवंटन नहीं हुआ था। एक पूर्व पार्षद के मौखिक निर्देश पर यह भवन आश्रम के लिए दे दिया गया था।
आश्रम के पास केवल फर्म एंड सोसायटी का पंजीयन मिला जो 27 नवंबर 2024 को कराया गया था। कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट को रिकार्ड पर लेते हुए निर्देश दिए कि अगली सुनवाई पर बताओ कि इंदौर और आसपास के जिलों में कितने वृद्धाश्रम हैं। उनकी क्षमता कितनी है और कितने बुजुर्ग वर्तमान में वहां रह रहे हैं। उनकी स्थिति क्या है। अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
सभी बुजुर्गों को शिफ्ट कर दिया है
सोमवार को कोर्ट में पेश स्टेटस रिपोर्ट में शासन ने कहा है कि मामला सामने आने के बाद प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को अन्य शासकीय वृद्धाश्रमों में शिफ्ट कर दिया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि बुजुर्गों को जहां भेजा गया है उन वृद्धाश्रमों की क्षमता और वहां कितने वृद्ध अभी किस हालत में है इसकी जानकारी मांगी। जब शासकीय वकील ने जानकारी देने के लिए समय मांगा तो कोर्ट ने उन्हें इंदौर और आसपास के जिलों के वृद्धाश्रमों की जानकारी देने के निर्देश दे दिए।
विधिक सेवा सचिव भी करेंगे निरीक्षण
मामले की जांच में अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) सचिव भी शामिल हो गए हैं। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने निर्देश दिए कि डालसा सचिव उन सभी वृद्धाश्रमों का निरीक्षण करेंगे, जहां प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को शिफ्ट किया गया है। निरीक्षण के बाद वहां रह रहे बुजुर्गों की स्थिति और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेकर पूरी रिपोर्ट अगली सुनवाई के पूर्व हाई कोर्ट में पेश करेंगे।
यह है मामला
महाराणा प्रताप नगर में संचालित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की डंडे से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की तो पता चला कि आश्रम का संचालन महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा था, लेकिन संस्था के पास पंजीयन और वृद्धाश्रम संचालन के लिए जरूरी अनुमति और दस्तावेज ही नहीं हैं। आश्रम में रह रहे 31 बुजुर्गों को अन्य आश्रमों में शिफ्ट किया गया था।
मौखिक कैसे हो जाता है निगम में काम
सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि आश्रम को सामुदायिक भवन आवंटन की कोई प्रक्रिया ही नहीं की गई थी। एक पूर्व पार्षद के मौखिक निर्देश पर भवन सौंप दिया गया था। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा कि निगम में मौखिक काम कैसे हो जाते हैं। इससे पहले भी पाइप लाइन विस्फोट मामले में एक पार्षद के मौखिक निर्देश पर बोरिंग मशीन मौके पर पहुंचने की बात सामने आई थी।
निगम ने हटाई अवैध दीवारें, जोनल अधिकारी ने लिया कब्जा
इधर सोमवार को नगर निगम ने प्रेमाश्रय आश्रम के आसपास बनाई गई अवैध दीवारों को हटा दिया। सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि आश्रम के चारों तरफ दीवारें बनाई ली थी। निगम की टीम ने आश्रम खाली कराने और दीवारें हटाने के बाद इसका कब्जा जोनल अधिकारी को सौंप दिया।
Source link
#परमशरय #आशरम #म #बजरग #क #पटई #क #ममल #शसन #न #करट #म #पश #क #सटटस #रपरट #म #कह #क #परव #परषद #क #कहन #पर #दय #थ #भवन
Previous post
When Did Bedrooms Stop Being So Cool?
Next post
Deadspin | Twins visit Royals after pair of walk-off losses
Minnesota can attest to how well Randy Dobnak has pitched since he joined Kansas City.
Meanwhile, Twins ace Joe Ryan hopes to end his current rough stretch, which included a loss to Dobnak and the Royals last Wednesday.
Looking to avoid a third straight losing decision, Ryan and the visiting Twins aim to hand the Royals their fifth loss in a row Tuesday night, with Dobnak trying to best his former team for a second consecutive start in the opener of a three-game series.
Entering Monday four games out of first in the American League Central and one back of the final wild-card spot, Minnesota looks to get back on track following two straight walk-off losses at Seattle.
To bolster their pitching staff, the Twins acquired starter Dean Kremer from the Orioles, and relievers A.J. Minter from the Mets and Jeff Hoffman from the Blue Jays before Monday’s trade deadline.
Minnesota also should have some confidence after going 2-1 against Kansas City at home before losing two of three to the Mariners.
Minnesota’s lone defeat during that Royals series came when Dobnak (1-0, 1.04 ERA) outpitched Ryan (6-7, 3.52), who is 0-2 with a 5.79 ERA in three 2026 starts against Kansas City.
Ryan is also 1-4 with a 4.91 ERA over his last six starts, allowing 12 runs and 18 hits in 10 innings of the past two. Last week, he gave up four runs and eight hits in six innings against the Royals.
“Not putting the ball where I want to,” Ryan said.
“Just kind of battling some things. Just trying to figure out how I can get right. … Just got to keep digging and trying to figure it out.”
Meanwhile, Dobnak, the longtime Twin who was acquired by Kansas City from Seattle in June, has been outstanding since his debut with the Royals on July 2. In three starts, the right-hander has given up only a solo homer and 11 other hits over 16 1/3 innings.
During his return to Minnesota last week, Dobnak yielded four of those hits and a walk over seven strong innings to record his first major league win since 2021.
“He knows who he is. He knows what he does well,” Royals manager Matt Quatraro said.
“He doesn’t try to do something else. And, he’s poised. He believes in what he’s doing, and he executes.”
After Dobnak’s strong outing, Kansas City was outscored 27-11 during a four-game losing streak. The Royals scored eight runs while getting swept at Colorado over the weekend.
However, Kansas City appears set for star Bobby Witt Jr.’s return Tuesday after missing the last 12 games with lower back tightness.
“We figured with the off-day Monday, let’s take the cautious route and have him ready to go full-go on Tuesday,” Quatraro said.
Last in the AL Central, Kansas City acquired prospects in deals that sent outfielder Lane Thomas to Atlanta last week and injured former All-Star pitcher Kris Bubic to the Los Angeles Dodgers on Monday.
Minnesota’s Royce Lewis is hitting .300 with two homers and seven RBIs during an eight-game hitting streak.
–Field Level Media
#Deadspin #Twins #visit #Royals #pair #walkoff #losses
Post Comment