फिल्मी अंदाज में बीच रास्ते फोड़े कांच और चालक-हेल्पर को पीटकर भागे, इंदौर में वर्चस्व की लड़ाई में सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे लिस्डेट गुंडे

फिल्मी अंदाज में बीच रास्ते फोड़े कांच और चालक-हेल्पर को पीटकर भागे, इंदौर में वर्चस्व की लड़ाई में सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे लिस्डेट गुंडे

निजी बस संचालकों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है। सूचीबद्ध बदमाश को अब सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे है। जब चाहों तब कांच फोड़ डालते हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 08:31:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 08:31:03 AM (IST)

इस तरह की बस में तोड़फोड़। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

1. चार थानों के बीच अब तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है
2. शनिवार को एक बस संचालक ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत कर घटना का वीडियो बताया
3. बदमाशों ने सरवटे बस स्टेंड से देवास जा रही बस को रास्ते में रोका और चालक-हेल्पर को धमका कर ऑफिस ले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निजी बस संचालकों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई है। सूचीबद्ध बदमाश को अब सवारियों से भरी बसें हाईजेक कर रहे है। जब चाहों तब कांच फोड़ डालते हैं। चार थानों के बीच अभी तक पांच बसों में तोड़फोड़ हो चुकी है। शनिवार को एक बस संचालक ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत कर घटना का वीडियो बताया।

कुख्यात गुंडे कपिल सोनकर और उसका रिश्तेदार राहुल सोनकर इंदौर से चलने वाली चौहान ट्रेवल्स की पांच बसों को क्षतिग्रस्त कर चुका है। गुरुवार को बदमाशों ने सरवटे बस स्टेंड से देवास जा रही बस (एम 41पी 0815) को रास्ते में रोका और चालक-हेल्पर को धमका कर ऑफिस ले गया।

स्टाफ के साथ मारपीटस की और बस में बैठी सवारी उतार दी। डायल-112 पर आने पर बस छोड़ दी पर चालक नीरज को धमकाया कि आइंदा दिखा तो हत्या कर देंगे। ट्रेवल संचालक धर्मेंद्र चौहान राजौदा(देवास) ने पुलिस को सूचना दी पर आवेदन लेकर रख लिया। इसके बाद बदमाशों ने बस (एमपी 41जेडएच 4005) और एक अन्य बस(एमपी 41जेडएच 5504) को रास्ते में रोक कर कांच फोड़ डाले।

धर्मेंद्र ने पुलिस आयुक्त को घटना का वीडियो बताया और कहा कि उस वक्त बस में बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे भी बैठे थे। सवारी सहमी रही और बदमाश उत्पात मचाते रहे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बस रुकवाई और पत्थर, डंडों से चारों तरफ के कांच फोड़े। इस घटना की तिलक नगर और संयोगितागंज थाना में शिकायत भी की गई थी। कपिल सूचीबद्ध बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या,हत्या की कोशिश के केस भी दर्ज हो चुके है।

देवास में बस रुकवाने का बदला तोड़फोड़ से ले रहे बदमाश

घटना की शुरुआत 25 जून को देवास से हुई है। चौहान ट्रेवल्स की बस के चालक और हेल्पर ने मां शारदा ट्रेवल्स की बस आष्टा में देखी और पुलिस को शिकायत कर दी। रात का परमिट लेकर बस दिन में चल रही थी। देवास एएसपी ने बस जब्त कर ली। चौहान ट्रेवल्स के स्टाफ ने मारपीट भी कर दी। इसका बदला लेने के लिए मां शारदा ट्रेवल्स की तरफ से राहुल ने सरवटे बस स्टैंड पर बस हाईजेक कर ली। अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए कपिल और राहुल ने लगातार पांच बसें फोड़ दी।

चार थानों में शिकायत,दो में एफआईआर

धर्मेंद्र चौहान ने मामले की भंवरकुआं,संयोगितागंज,छोटी ग्वालटोली और तिलक नगर थाने में शिकायत हुई है। भंवरकुआं और संयोगितागंज थाना में एफआइआर दर्ज हुई है। टीआइ संतोष दूधी के अनुसार चालक चंदर की शिकायत पर राहुल औ्र उसके साथी को आरोपित बनाया है। उधर आयुक्त कार्यालय में पदस्थ एडीसीपी पूर्ति तिवारी अफसरों को काल कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

भिंड: बस न रोकने पर कंडक्टर का किडनैप, कार में ले जाकर बेरहमी से पीटा

Source link
#फलम #अदज #म #बच #रसत #फड #कच #और #चलकहलपर #क #पटकर #भग #इदर #म #वरचसव #क #लडई #म #सवरय #स #भर #बस #हईजक #कर #रह #लसडट #गड

Previous post

₹10 की इस एक चीज से इस हसीना ने खड़ा किया 24 करोड़ का बिज़नेस, प्रेगनेंसी में आया था आईडिया!

Neha Marda Business Journey: नेहा मर्दा ने ‘बालिका वधू’ में गहना का किरदार निभाकर काफ़ी लोकप्रियता हासिल की थी। वो और भी कई अच्छे शोज में नज़र आ चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने एक्टिंग छोड़ बिज़नेस पर फोकस किया और आज एक बिजनेसवुमन बन गई हैं।

नेहा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक 10 रुपये की चीज से बिजनेस शुरू किया और आज महीने में करोड़ों रुपये की कमाई होती है। उनकी एक ही कंपनी के दो लाख कस्टमर हो चुके हैं। दरअसल, नेहा ने सस्ती फिटकरी से इस बिज़नेस को शुरू किया। आज हम आपको एक्ट्रेस के बिज़नेस की पूरी डिटेल्स देने वाले हैं।

अंडरआर्म रोल-ऑन का बिजनेस करती हैं नेहा मर्दा

नेहा मर्दा अब फिटकरी से बने अंडरआर्म रोल-ऑन के प्रोडक्ट खुद बनाती हैं और एक कंपनी चला रही हैं। इसको उन्होंने 10 रुपए की फिटकरी से शुरू किया। उन्होंने लोकल मार्केट से फिटकरी खरीदी और उसको क्रिस्टल फॉर्म बनाकर रोल-ऑन के बना डाला। एक्ट्रेस ने इस कंपनी को पति और अपने भाई के साथ मिलकर शुरू किया था। उनके इस बिज़नेस का टर्नओवर महीने का करोड़ों का बताया जाता है।

प्रेगनेंसी में सूझा आइडिया

शार्क टैंक इंडिया में नेहा मर्दा को देखा गया था और वहां पर उन्होंने अपना बिजनेस आइडिया बताया। इसमें उन्होंने जजों को बता दिया कि इस बिजनेस का आईडिया कब और किस तरीके से आया। अभिनेत्री ने यह भी बताया था की प्रेगनेंसी के बाद उन्हें अपने ही शरीर से गंदी सी बदबू आने लग गई थी। एक एक्टर होने के तौर पर इस बदबू की वजह से उनका कॉन्फिडेंस डगमगाने लगा गया था। अभिनेत्री की माने तो उन्होंने हर तरह की चीजों को ट्राई किया। लेकिन बाजार में उन्हें कोई भी ऑर्गेनिक प्रोडक्ट प्राप्त नहीं हुआ।

नेहा को इसे बनाने में लगे थे 3 साल

उसके बाद नेहा ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर फिटकरी का अंडररआर्म रोल-ऑन बनाया। इसके लिए रिसर्च करते-करते उन्हें 3 साल लग गए थे और प्रोडक्ट को लॉन्च करने से पहले उसे उन्होंने डेवलप किया। प्रोडक्ट में देखा कि उसमें क्या कुछ जोड़ा जा सकता है और कस्टमर के लिए फायदेमंद कैसे बनाया जा सकता है। यह रोल-ऑन न सिर्फ शरीर की बदबू खत्म कर देता है बल्कि बैक्टीरिया को भी मार देता है। इस तरीके का दावा नेहा ने किया है।

नेहा ने इस पर बात करते हुए बताया कि रोल-ऑन की क्वालिटी और फॉर्मूलेशन में सुधार करने के लिए इसकी कीमत 99 रूपए से इसकी कीमत 999 रुपए कर दी है। इसकी वजह से अभिनेत्री काफी ट्रोल भी हुई थी। नेहा ने बाद में प्रोडक्ट के पीछे की रिसर्च और उसको बनाने का पूरा प्रोसेस बताया। तब जाकर कस्टमर को भरोसा हुआ और इसके बाद अभिनेत्री के प्रोडक्ट की मांग बढ़ती चली गई। सिर्फ 10 महीने के अंदर ही नेहा की कंपनी का रेवेन्यू 14 करोड रुपए से ज्यादा हो गया था।

24 करोड़ का बिजनेस एम्पायर खड़ा कर चुकी है नेहा मर्दा

10 महीने में ही और नेहा की कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा कस्टमर इसके बाद अब हर महीने उन्हें 2 करोड़ का रेवेन्यू आराम से मिल जाता है। उनकी कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर 24.5 मिलियन ऑर्गेनिक व्यूज भी है।

Next post

Access Denied

Post Comment