इंदौर में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश करने और मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेशक से 21 लाख 35 हजार रुपये की ठगी कर ली है। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर के शख्स ने गंवाए ₹21 लाख
- शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड
- फेसबुक ऐड-व्हाट्सएप ग्रुप से ठगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश करने और मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेशक से 21 लाख 35 हजार रुपये की ठगी कर ली है। साइबर हेल्पलाइन-1930 पर हुई शिकायत के बाद गांधी नगर पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार सिंगापुर लाइफ स्टाइल निवासी महेश बाबू गुप्ता के साथ धोखाधड़ी हुई है। महेश ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर चल रहे ऐड पर क्लिक किया और स्वतः ही सर्किल ट्रस्ट नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गया। इसमें राहुल, केशव और अन्य लोग शेयर खरीदने-बेचने की टिप्स और सलाह दे रहे थे।
ऐप इंस्टॉल करवाकर अलग-अलग किस्तों में जमा कराई राशि
लालच में आकर महेश ने एक ऐप इंस्टॉल कर लिया और ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन अकाउंट खुलवा लिया। आरोपियों द्वारा नामी कंपनी के शेयर खरीदने का दबाव बनाया और अलग-अलग किस्तों में 21 लाख 35 हजार रुपये जमा करवा लिए।
महेश ने अपने शेयर बेचकर 5 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों द्वारा आय का 20 प्रतिशत भुगतान मांगा और उसकी अर्जी निरस्त कर दी। उसके अकाउंट फ्रीज़ करने की धमकी दी। इसके बाद शक बढ़ गया और महेश ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी।
इन बैंकों के खातों में जमा कराई गई ठगी की रकम
पुलिस के मुताबिक महेश द्वारा स्टाइल इंटरप्राइजेस, हिम्मतधन प्राइवेट लिमिटेड, ड्रेसेस ओरा प्रा. लि. के इंडसइंड बैंक, एयू स्मॉल, आईडीएफसी और सेंट्रल बैंक के खातों में राशि जमा हुई है।
Source link
#फसबक #ऐड #और #वहटसएप #गरप #क #चककर #म #इदर #क #शखस #न #गवए #लख #शयर #मरकट #क #नम #पर #बड #फरड



Post Comment