एअर इंडिया द्वारा ईंधन के बढ़ते दामों के कारण उड़ानों में कटौती की है, इसका असर यात्रियों को पड़ेगा। …और पढ़ें
HighLights
- पहले से बुकिंग वालों को रिफंड या समायोजन का विकल्प
- दिल्ली और मुंबई के लिए बराबर उड़ानें, अब 8-8 फ्लाइट्स
- बेंगलुरु, अहमदाबाद के लिए भी अधिक उड़ानें संचालित होती हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ईंधन के बढ़ते दामों के कारण सड़क से लेकर आसमान तक यात्रा खर्च की लागत बढ़ गई है। इस बढ़ती लागत के कारण कई एयरलाइंस अपनी उड़ानों की संख्या में कटौती करने जा रही है। एक जून से एअर इंडिया एयरलाइंस इंदौर-दिल्ली रूट पर आने-जाने वाली चार उड़ानों को बंद कर रहा है। हालांकि इसके बावजूद एयरलाइंस की आने-जाने में चार उड़ानें संचालित होती रहेंगी।
इंदौर-दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जून से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एअर इंडिया इंदौर-दिल्ली रूट पर अपनी उड़ानों में कमी कर रहा है। वर्तमान में एअर इंडिया प्रतिदिन चार उड़ानें इंदौर से दिल्ली के लिए संचालित करती है। एक जून से आने और जाने की चार उड़ानें बंद हो जाएगी। उड़ानों की सुविधा कम होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी के अलावा अधिक किराया चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पहले से बुकिंग करवाने वालों को मिलेगा रिफंड
31 मई तक इंदौर से दिल्ली के बीच चार उड़ानें संचालित हुई, लेकिन एक जून से दो उड़ानें ही रह जाएंगी। दिल्ली से इंदौर आने वाली दो और इंदौर से दिल्ली जाने वाली दो उड़ानें बंद होंगी। एयरलाइंस कंपनी पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को अन्य एयरलाइंस में समायोजन करने के अलावा रिफंड का विकल्प दे रही है।
आठ उड़ानें होंगी संचालित
इंदौर से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या कम होने के बावजूद अभी भी आठ सीधी उड़ानें संचालित होंगी। यानी आठ आने और आठ जाने की कुल 16 उड़ानों की सुविधा यात्रियों को मिलती रहेगी।
पहले दिल्ली के लिए सर्वाधिक उड़ानें संचालित होती थीं, लेकिन जून से दिल्ली और मुंबई के लिए इंदौर से उड़ानों की संख्या बराबर हो जाएगी। दोनों शहरों के लिए इंदौर से आठ-आठ उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इसके बाद बेंगलुरु, अहमदाबाद के लिए अधिक उड़ानें संचालित होती हैं।
Source link
#फयल #रट #बढन #स #इदरदलल #रट #पर #आज #स #चर #फलइटस #बद #यतरय #क #हग #परशन



Post Comment