बड़वानी जिले के ग्राम पिपलुद में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गरमा गया है। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक के मिट्टी से सने शव को देखकर आरोप लगाया कि उसकी मौत अवैध रेत खदान में काम करते समय खदान धंसने से हुई है। मृतक की पहचान बावनगजा निवासी बबलू (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बबलू को अक्सर मजदूरी के लिए बुलाया जाता था और घटना वाले दिन भी उसे ग्राम पिपलुद स्थित रेत खदान में काम करने के लिए ले जाया गया था। उनका आरोप है कि रेत निकालने के दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे बबलू मलबे में दब गया। साथी मजदूर बबलू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि बबलू को कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध भी मजदूरी के लिए ले जाया जाता था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए अवैध रेत खनन और जबरन मजदूरी के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के आधार पर करेंगे कार्रवाई शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पुलिस को युवक की मौत की सूचना मिलने पर वे जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#बडवन #म #अवध #रत #खदन #म #यवक #क #मत #परजन #न #जबरन #मजदर #पर #ल #जन #क #आरप #लगय #Barwani #News



Post Comment