×
बांध-ताल में जलकुंभी का कब्जा, खतरे में जलीय जीव और विरासत – Indore News

बांध-ताल में जलकुंभी का कब्जा, खतरे में जलीय जीव और विरासत – Indore News

हनुमान बांध: शहर के प्रमुख जलस्रोतों में शामिल हनुमान बांध इन दिनों जलकुंभी की चपेट में है। बांध के बड़े हिस्से में हरी परत की तरह फैली जलकुंभी से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बारिश से पहले यदि सफाई नहीं कराई तो समस्या गंभीर हो सकती है। जलकुंभी के नुकसान: जलकुंभी गंदे पानी में तेजी से फैलता है। यह पौधा पानी की सतह पर फैलकर सूर्य की रोशनी और ऑक्सीजन को नीचे नहीं पहुंचने देता। इससे जलीय जीवों को नुकसान होकर पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है। जनकताल: बारिश से पहले नगर निगम प्राकृतिक तालाबों की सफाई की ओर से कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जनकताल में जलकुंभी जम गई है। ऐतिहासिक विरासत पर भी पेड़ उगने से भवन कभी भी गिर सकता है। फोटो: विक्रम प्रजापति

Source link
#बधतल #म #जलकभ #क #कबज #खतर #म #जलय #जव #और #वरसत #Indore #News

Post Comment