बालाघाट में टेमनी सरपंच के घर मिली अवैध रेत:  357 ट्रॉली जब्त, खनिज विभाग ने दर्ज किया प्रकरण – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में टेमनी सरपंच के घर मिली अवैध रेत: 357 ट्रॉली जब्त, खनिज विभाग ने दर्ज किया प्रकरण – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार को लांजी क्षेत्र के टेमनी गांव में प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान कुल 357 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की गई। कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टेमनी पंचायत के सरपंच के घर में धान के पैरा के नीचे छिपाकर रखी गई 30 ट्रॉली रेत मिली। प्रशासन ने इसे अवैध भंडारण मानते हुए तत्काल जब्त कर लिया। जांच के दौरान टेमनी गांव में शासकीय और निजी भूमि पर कुल 357 ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर रेत भंडारण संबंधी कोई वैध अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। लांजी एसडीएम, तहसीलदार, खनिज अमला, थाना प्रभारी और बालाघाट पुलिस लाइन के बल ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। जब्त की गई 30 ट्रॉली रेत को ग्राम पंचायत टेमनी के सचिव और ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। एसडीएम कमलचंद्र सिंहसार ने बताया कि अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने अब इस मामले में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है> खनिज अधिकारी ने बताया कि टेमनी में विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से भंडारित की गई रेत जब्त की गई है। जिसमें जितेंद्र पिता ज्ञानी सिंह के घर से 7 ट्रॉली, लक्ष्मण पिता टिकनसिंह के घर से 55 ट्रॉली, शैलेन्द्र पिता राधेश्याम के घर से 77 ट्रॉली, अशोक पिता भीवराम के घर से 50 ट्रॉली, रुद्धन पिता सुंदरलाल के घर से 10 ट्रॉली, लक्ष्मण पिता तानूसिंह के घर से 30 ट्रॉली, दौलतराम पिता धानूलाल के घर से 30 ट्रॉली, समीर पिता पुरुषोत्तम के घर से 18 ट्रॉली, महेश पिता लेखराम के घर से 30 ट्रॉली, शैलेन्द्र प्रताप सिंह के घर से 40 ट्रॉली तथा कल्याण पिता केशवराव के घर से 10 ट्रॉली रेत शामिल है।

Source link
#बलघट #म #टमन #सरपच #क #घर #मल #अवध #रत #टरल #जबत #खनज #वभग #न #दरज #कय #परकरण #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

Previous post

Backrooms is a certified blockbuster with a $38 million opening day

The Kane Parsons’ film Backrooms is expected to earn up to $90 million in its opening weekend after pulling down $38 million on Friday alone. That’s not only above expectations, but absolutely obliterates A24’s previous opening weekend record of $25.5 million for Alex Garland’s Civil War. It’s also a better opening day than The Mandalorian and Grogu, which only pulled down $33.7 million on its way to a total $81.6 million for the weekend.

That also means that Backrooms is an incredibly profitable movie, with an estimated $10 million budget. By comparison, the latest Star Wars disappointment cost $165 million and was considered affordable compared to other entries in the series.

While Backrooms hasn’t received quite as much universal praise as fellow low-budget horror breakout Obsession, it’s still largely getting positive reviews. It also adds to the growing number of YouTube creators (including Obsession’s Curry Barker) who have proven to be successful box office draws.

#Backrooms #certified #blockbuster #million #opening #dayEntertainment,Film,News

Next post

10 Greatest Documentaries of the Last 10 Years, Ranked

Post Comment