×
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर छापा:  आय से 258% ज्यादा निकली संपत्ति, इंदौर, धार, पीथमपुर और मुरैना में लोकायुक्त की कार्रवाई – Indore News

बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर छापा: आय से 258% ज्यादा निकली संपत्ति, इंदौर, धार, पीथमपुर और मुरैना में लोकायुक्त की कार्रवाई – Indore News

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी (एमपीपीकेवीवीसीएल) के अधीक्षण यंत्री (वित्त) शिवराम सेमिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में सेमिल के पास वैध आय की तुलना में 258 % अधिक संपत्ति होने के संकेत मिले हैं। लोकायुक्त के अनुसार शिवराम सेमिल वर्तमान में इंदौर स्थित पॉलीग्राउंड कार्यालय में अधीक्षण यंत्री (वित्त) के पद पर पदस्थ हैं। कार्रवाई लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई। करोड़ों की संपत्तियां और फैक्ट्रियां मिलीं जांच में सिलिकॉन सिटी स्थित सी-44 प्लॉट पर बना तीन मंजिला मकान मिला, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपए आंकी गई है। पीथमपुर सेक्टर-3 में बेटे शुभम सेमिल के नाम से संचालित ‘शुभम इलेक्ट्रिकल’ फैक्ट्री भी मिली, जहां ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं। करीब 880 वर्गमीटर में फैली इस यूनिट पर लगभग 1.25 करोड़ रुपए खर्च होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा बहू और अन्य परिजनों के नाम से ‘कर्निश पावरजोन’ फर्म संचालित होने का पता चला। इस कंपनी की 50 लाख रुपए की शेयर पूंजी है और इसके नाम पर पीथमपुर में दो औद्योगिक प्लॉट खरीदे गए हैं। इनमें एक पर पुरानी और दूसरे पर नई फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। यहां करीब 1 करोड़ रुपए का निवेश सामने आया है। रिश्तेदारों के नाम पर भी निवेश धार जिले के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में दामाद और बेटे के नाम से संचालित ‘एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स’ के तीन प्लॉट मिले हैं। इन पर करीब 1.50 करोड़ रुपए का निवेश बताया गया है। वहीं ‘कृष्णा पावर’ नाम से एक अन्य भूखंड पर फैक्ट्री का निर्माण भी चल रहा है। लोकायुक्त को ‘ए-वन इलेक्ट्रिकल’ नाम की एक और फैक्ट्री का भी पता चला है, जो आरोपी के रिश्तेदार के नाम से संचालित बताई जा रही है। इसमें भी करोड़ों रुपए के निवेश की जांच की जा रही है। इलेक्ट्रिक कार और कई दफ्तर भी मिले सिलिकॉन सिटी के सप्तश्रृंगी नगर में शुभम इलेक्ट्रिकल का कार्यालय मिला, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर और देवास नाका क्षेत्र में कर्निश पावरजोन के कार्यालय भी मिले हैं। जांच में ओमेक्स सिटी में पुत्रों के नाम खरीदा गया प्लॉट और शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम पर खरीदी गई करीब 15 लाख रुपए की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार भी मिली है। मुरैना के रविदास नगर में आरोपी का दो मंजिला मकान भी मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है। वहां ग्वालियर लोकायुक्त की टीम जांच कर रही है। आय से 258 % अधिक संपत्ति लोकायुक्त के मुताबिक, शिवराम सेमिल को पूरे सेवाकाल में करीब 2 करोड़ रुपए का शुद्ध वेतन मिला, जबकि अब तक 6.50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों और निवेश का पता चला है। जीवन-यापन का खर्च जोड़ने पर कुल व्यय 7.16 करोड़ रुपए से अधिक बैठता है, जो उनकी वैध आय से करीब 258 % अधिक है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज लोकायुक्त पुलिस ने शिवराम सेमिल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, दिनेश पटेल, दीपक शेजवार सहित कई टीमें सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच में जुटी हैं।

Source link
#बजल #कपन #क #अधकषण #यतर #क #ठकन #पर #छप #आय #स #जयद #नकल #सपतत #इदर #धर #पथमपर #और #मरन #म #लकयकत #क #कररवई #Indore #News

Post Comment