×
बेटी बोली- आरोपी को वही दर्द महसूस करवाएं, जो मां ने सहा, इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के मामले में मांगा न्याय

बेटी बोली- आरोपी को वही दर्द महसूस करवाएं, जो मां ने सहा, इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के मामले में मांगा न्याय

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपित पति अखिलेश सैनी तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। सोमवा…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 10:06:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 10:06:34 AM (IST)

प्रदर्शन करते हुए स्वजन एवं विभाग के कर्मचारी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन और डाक विभाग के कर्मचारियों ने संयोगितागंज थाने का घेराव किया
  2. बेटी प्रेक्षा ने कहा कि न तो आरोपी का एनकाउंटर चाहती हूं और न ही केवल फांसी चाहती हूं
  3. बेटी बोली कि उसे वही दर्द महसूस करवाया जाए, जो मां ने सहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपित पति अखिलेश सैनी तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन और डाक विभाग के कर्मचारियों ने संयोगितागंज थाने का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान उर्मिला सैनी की बेटी प्रेक्षा ने कहा कि न तो आरोपी का एनकाउंटर चाहती हूं और न ही केवल फांसी चाहती हूं। उसे वही दर्द महसूस करवाया जाए, जो मां ने सहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पहला वार सिर पर किया गया था और मौत होने के बाद भी शरीर पर कई वार किए गए।

प्रदर्शन करने आए लोगों ने मांग की कि जल्द संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान थाना प्रभारी केपी यादव को ज्ञापन सौंपा। पुलिस के मुताबिक आरोपित की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

शादी के बाद से बेटी को कर रहा था प्रताड़ित

उर्मिला के पिता सत्यनारायण मालाकार ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोपित पति उस पर शक करता था, मोबाइल और चैट की निगरानी करता था। इससे पबहले उर्मिला ने भोपाल के निशातपुरा थाने में भी मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। हत्या से पहले आरोपित ने उर्मिला की कई योजनाओं और संपत्तियों में स्वयं को नामिनी बनवा लिया था।

Source link
#बट #बल #आरप #क #वह #दरद #महसस #करवए #ज #म #न #सह #इदर #म #पसटल #अससटट #क #हतय #क #ममल #म #मग #नयय

Post Comment