×
ब्रिक्स के आठ देशों के 25 युवा प्रतिनिधियों ने देखा इंदौर आईटी पार्क और पीथमपुर का फार्मा उद्योग

ब्रिक्स के आठ देशों के 25 युवा प्रतिनिधियों ने देखा इंदौर आईटी पार्क और पीथमपुर का फार्मा उद्योग

आठ देशों के 25 युवा प्रतिनिधियों ने आईटी पार्क का अवलोकन किया। यहां मप्र औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक के साथ प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रतिन …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 10:07:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 10:07:15 AM (IST)

ब्रिक्स समूह बैठक के समापन पर गुरुवार को प्रतिनिधियों का विदाई सत्र भी हुआ। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. ब्रिक्स समूह देशों के युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह बैठक का हुआ समापन
  2. प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों से ब्रिक्स समूह देशों के प्रतिनिधियों ने चर्चा की
  3. ब्रिक्स प्रतिनिधि मंडल ने पीथमपुर में फार्मा कंपनी का अवलोकन किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ब्रिक्स समूह देशों के युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक के अंतिम दिन गुरुवार को इस सम्मेलन में आए आठ देशों के 25 युवा प्रतिनिधियों ने आईटी पार्क का अवलोकन किया। यहां मप्र औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक के साथ शहरके प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों से ब्रिक्स समूह देशों के प्रतिनिधियों ने चर्चा की।

इंदौर में विकसित होते स्टार्टअप इको सिस्टम, डेटा सेंटर एवं एआई के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों की सहभागिता व भारत में सस्ते किफायती इंटरनेट की उपलब्धता को स्टार्टअप व डिजिटल नवाचार के लिए बड़ी ताकत के रूप में माना। ब्रिक्स प्रतिनिधि मंडल ने पीथमपुर में फार्मा कंपनी का अवलोकन किया और पीथमपुर में उपलब्ध औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को समझा।

उद्यमशीलता क्षमता और नेतृत्व विकास पर आयोजित कार्यशाला में भाग लिया

इसके पूर्व दोपहर में ब्रिक्स समूह देशो के युवा प्रतिनिधियों ने उद्यमशीलता क्षमता और नेतृत्व विकास पर आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। इसके बाद एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन एक विदाई सत्र (वैलेडिक्टरी सेशन) के साथ हुआ अतिथियों को को प्रमाण पत्र दिए गए और प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी बताए।

उद्यमशीलता किसी का विशेषाधिकार नहीं

इंदौर में आयोजित ब्रिक्स कार्य समूह की बैठ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए, युवा कार्यक्रम विभाग के अपर सचिव, नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्रिक्स देशों में उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को मजबूत करने में सामूहिक प्रयास करना होंगे। उद्यमशीलता कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं है, यह एक अधिकार है जो हर युवा को, चाहे उसकी भौगोलिक स्थिति, लिंग या पृष्ठभूमि कुछ भी हो, मिलना ही चाहिए। युवा उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियां, जिनमें पूंजी तक पहुंच, डिजिटल बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर), मार्गदर्शन (मेंटरशिप) और नियामक सहायता शामिल हैं। इसके लिए निरंतर साझेदारी और संवाद के माध्यम से सहयोगात्मक समाधानों की आवश्यकता है।

Source link
#बरकस #क #आठ #दश #क #यव #परतनधय #न #दख #इदर #आईट #परक #और #पथमपर #क #फरम #उदयग

Post Comment