भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: इंदौर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं पर जताई नाराजगी, कहा- गड़बड़ी मिली तो भारी जुर्माना लगाएंगे

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: इंदौर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं पर जताई नाराजगी, कहा- गड़बड़ी मिली तो भारी जुर्माना लगाएंगे

कोर्ट ने महापौर परिषद सदस्य, पार्षद और तत्कालीन अपर आयुक्त का नाम याचिका में से हटाने को लेकर प्रस्तुत आवेदन पर नाराजगी जताई। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 15 May 2026 08:50:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 08:50:52 AM (IST)

हाई कोर्ट में चल रही है सुनवाई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

1. हाई कोर्ट ने कहा- पहले याचिका दायर की, अब अधिकारियों के नाम हटाने का आवेदन, यह नहीं चलेगा
2. हाई कोर्ट अब मामले में ग्रीष्मावकाश के बाद सुनवाई करेगी
3. भागीरथपुरा मामले को लेकर पांच जनहित याचिकाएं हाई कोर्ट में चल रही हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुई 36 लोगों की मौत के मामले में चल रही याचिकाओं में गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने महापौर परिषद सदस्य, पार्षद और तत्कालीन अपर आयुक्त का नाम याचिका में से हटाने को लेकर प्रस्तुत आवेदन पर नाराजगी जताई।

कोर्ट ने कहा कि पहले जनहित याचिका दायर करो, उसमें नामजद पक्षकार बनाओ, जांच की मांग करो और जब कोर्ट द्वारा गठित आयोग मामले की जांच कर रहा हो तो कुछ लोगों के नाम हटाने का आवेदन दो, यह ठीक नहीं है। अगर इसमें कुछ भी गड़बड़ी सामने आई तो कोर्ट भारी जुर्माना लगाएगी। कोर्ट अब मामले में ग्रीष्मावकाश के बाद सुनवाई करेगी।

भागीरथपुरा मामले को लेकर पांच जनहित याचिकाएं हाई कोर्ट में चल रही हैं। इसमें से एक में महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद कमल वाघेला और तत्कालीन अपर आयुक्त रहे रोहित सिसोनिया भी प्रतिवादी के रुप में पक्षकार हैं।

एक सदस्यीय आयोग कर रहा है मामले की जांच

याचिका में इन तीनों को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए तीनों पर कार्रवाई की मांग की गई है। याचिकाओं की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है, जिसका कार्यकाल 30 जून तक है।

याचिकाकर्ता ने भी जताई सहमति

इसी बीच एमआइसी सदस्य, पार्षद और तत्कालीन अपर आयुक्त की ओर से उनका नाम याचिका में से हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत हुआ। गुरुवार को याचिकाकर्ता के वकील ने भी नाम हटाने को लेकर सहमति जताई जिसके बाद कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब मामले की जांच चल रही है तो बीच में इस तरह का आवेदन लगाने का क्या मतलब है। क्या जल्दी है जो नाम हटवाने के लिए तत्परता दिखाई जा रही है। आयोग की रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो ही जाएगी।

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड : एमआईसी सदस्य, पार्षद और अपर आयुक्त ने याचिकाओं में से नाम हटाने के लिए दिए आवेदन

Source link
#भगरथपर #दषत #पन #कड #इदर #हई #करट #न #यचककरतओ #पर #जतई #नरजग #कह #गडबड #मल #त #भर #जरमन #लगएग

Previous post

Shefali Jariwala की इंजेक्शन लगवाने से मौत होने के दावे पर पति पराग त्यागी ने बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए इंजेक्शन संबंधी दावों पर अब उनके पति पराग त्यागी ने बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने इन दावों को अफवाह करार देते हुए लोगों से गलत जानकारी फैलाना बंद करने की अपील की।

शेफाली जरीवाला का मुंबई में 27 जून 2025 को निधन हुआ था। उनकी मौत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि किसी इंजेक्शन की वजह से उनकी मौत हुई।

खबरों के अनुसार, इस संबंध में अब शेफाली के पति पराग की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इंजेक्शन संबंधी दावों पर कहा कि मुझे नहीं पता कौन हमारे घर में आकर देख के गया है या किसने ये सब बता दिया।

अगर यंग होने के इंजेक्शन आते हैं तो मुझे भी बता दो
गोरा होने वाले इंजेक्शन की अफवाहों पर उन्होंने बोल दिया कि उनको (शेफाली) और गोरे होने की क्या जरूरत थी? वो नेचुरल ब्यूटी थीं। वहीं, यंग दिखने वाले इंजेक्शन की बात पर पराग त्यागी ने कहा कि अगर यंग होने के इंजेक्शन आते हैं तो मुझे भी बता दो। आप भी ले लेना, अपने पैरेंट्स को भी लगवा देना। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि अगर ऐसा कोई इंजेक्शन होता जो इंसान को हमेशा जवान रखता, तो शायद रतन टाटा जी आज जिंदा होते। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई थी।

PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Shefali Jariwala

Next post

32 Things People Who Live In Hot Climates Swear By

Post Comment