भारतीय कोच बोले- वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का:श्रीलंकाई खिलाड़ियों को व्यवहार करना सिखाना चाहिए, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी

भारतीय कोच बोले- वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का:श्रीलंकाई खिलाड़ियों को व्यवहार करना सिखाना चाहिए, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी

• Hindi News
• Sports
• Cricket
• Vaibhav Surya Wanshi, Spin Coach Statement, Cricket Controversy, Sri Lanka A, India A, Sai Raj, Dambulla, Player Behavior

स्पोर्ट्स डेस्क37 मिनट पहले

• कॉपी लिंक

इंडिया-ए के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की धक्का-मुक्की की कंट्रोवर्सी टीम इंडिया तक पहुंच गई है। टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का है, लेकिन पता नहीं उसे कैसे उकसाया गया। बहुतुले ने यह बात मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा-

QuoteImage

वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और सीख रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वैभव को पूरी जानकारी दी जाए कि ऐसा क्यों हुआ। वह एक युवा बच्चा है जिसके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इस बात को समझेगा और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएगा। इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।

QuoteImage

सोमवार को दांबुला में खेले गए ट्राई-नेशन ए सीरीज के एक रोमांचक मुकाबले में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के खिलाफ हार मिली। मैच के बाद भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलमबागे के बीच बहस हो गई।

इस घटना पर बहुतुले ने कहा, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि मैदान पर कैसा व्यवहार करना है। यही बात हमारे खिलाड़ियों पर भी लागू होती है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इस मामले को टीम के भीतर (इंटरनली) सुलझाया जाएगा।

वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई थी धक्का-मुक्की

सोमवार को हुए मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ियो से बहस करते सूर्यवंशी।

सोमवार को हुए मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ियो से बहस करते सूर्यवंशी।

दांबुला में सोमवार को खेला गया मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए। जवाब में भारत 9 रन ही बना सका। भारत के मैच हारने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव को कुछ कहा। इससे वैभव भड़क गए और उनकी श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की हो गई।

श्रीलंकाई खिलाड़ी के कमेंट से हुआ विवाद

घटना से जुड़ी जो नई जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक मैच जीतने के बाद मेजबान टीम के खिलाड़ी विशन हलमबागे ने वैभव पर कमेंट किया था। हलमबागे ने वैभव से कहा, मैच खत्म… अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी पर सूर्यवंशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

विशन हलमबागे की बात सुनकर वैभव ने पहले उन्हें जवाब दिया और फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को एक-दूसरे से अलग किया।

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा:सुपर ओवर में भारत-ए की हार के बाद हुई बहस

श्रीलंका-ए ने सोमवार को दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में भारत-ए को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे से बहस हो गई और इसी दौरान उन्होंने हलंबागे को धक्का भी दे दिया। श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

#भरतय #कच #बल #वभव #सरयवश #शत #सवभव #क #लडकशरलकई #खलडय #क #वयवहर #करन #सखन #चहए #कल #मच #म #धककमकक #हई #थ

Previous post

BitMine Nears 5% of ETH Supply With $10B Holdings Despite Bear Market

Next post

जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म ‘2014’ में विलेन की भूमिका निभाएंगे अक्षय ओबेरॉय, कर रहे हैं तैयारी

Akshay Oberoi 2014: अभिनेता अक्षय ओबेरॉय अपनी आगामी फिल्म 2014 में अपने करियर के सबसे दमदार और गहन किरदारों में से एक के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसे खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अंधेरे और नैतिक रूप से जटिल दुनिया से जुड़ा हुआ है।

अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय ने इस भावनात्मक कहानी के लिए अपने किरदार की मानसिकता को गहराई से समझने की कोशिश की है।

इस भूमिका के लिए अभिनेता ने शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर व्यापक तैयारी की। उन्होंने कट्टरपंथ, गुस्से, वैचारिक प्रभाव और टूटे हुए विश्वासों की मनोविज्ञान को समझने के लिए गहन अध्ययन किया। अक्षय का मानना था कि इस किरदार को केवल सतही तौर पर निभाना संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने कई महीनों तक वास्तविक जीवन के व्यवहार, भावनात्मक प्रतिक्रियाओं और उन आंतरिक संघर्षों का अध्ययन किया जो अक्सर हिंसा और अतिवाद की ओर ले जाते हैं।

इस किरदार के लिए सिर्फ शारीरिक बदलाव ही नहीं, बल्कि एक कठिन भावनात्मक यात्रा से भी गुजरना पड़ा। उन्हें यह समझना था कि कैसे गुस्सा, डर, दूसरों द्वारा किया गया प्रभाव और गलत विश्वास किसी इंसान की सोच और नैतिकता को बदल सकते हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्षय ने अपने बॉडी लैंग्वेज, भावनाओं पर नियंत्रण और किरदार की मानसिक बारीकियों पर काफी मेहनत की, ताकि यह भूमिका पूरी तरह वास्तविक और प्रभावशाली लगे।

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “सच कहूं तो ‘2014’ मेरे करियर के सबसे भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रही है। किसी खलनायक का किरदार निभाना सिर्फ डरावना दिखने या स्क्रीन पर आक्रामक होने तक सीमित नहीं होता। मैं वास्तव में यह समझना चाहता था कि आखिर कौन-सी चीज़ किसी इंसान को अंधेरे की ओर ले जाती है। किस तरह की भावनात्मक चोट, गुस्सा, अकेलापन, वैचारिक प्रभाव या परिस्थितियां उसके फैसलों को आकार देती हैं। मैंने कट्टरपंथ, संघर्ष की मनोविज्ञान और ऐसे माहौल में होने वाले भावनात्मक प्रभावों के बारे में काफी पढ़ाई की। सबसे दिलचस्प बात यह थी कि ऐसे किरदार खुद को कभी खलनायक नहीं मानते। उनके मन में वे किसी उद्देश्य के लिए लड़ रहे होते हैं, किसी विश्वास की रक्षा कर रहे होते हैं या अपने दर्द का जवाब दे रहे होते हैं। इस जटिलता को पकड़ना मेरे लिए बेहद ज़रूरी था।”

उन्होंने आगे कहा, “शारीरिक रूप से भी मुझे काफी तैयारी करनी पड़ी क्योंकि इस किरदार की मौजूदगी में एक खास तरह की तीव्रता और अप्रत्याशितता है। लेकिन शारीरिक मेहनत से ज़्यादा मानसिक रूप से यह बेहद थकाने वाला अनुभव था, क्योंकि तैयारी के दौरान आपको लगातार एक परेशान और अस्थिर भावनात्मक स्थिति में रहना पड़ता है। एक अभिनेता के तौर पर ऐसे किरदार आपको गहराई से चुनौती देते हैं क्योंकि वे आपको इंसानी स्वभाव के कुछ असहज सचों का सामना करने के लिए मजबूर करते हैं। इस भूमिका ने मुझे मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बहुत दूर धकेला और शायद यही वजह है कि मैं इसे करना चाहता था।”

Post Comment